अब से नहीं मिलेंगे iPhone और MacBook Air के पुराने मॉडल्स, नए लॉन्च के साथ बदलाव की शुरुआत

एप्पल ने हाल ही में iPhone 16e और MacBook Air M4 जैसे नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया, जबकि पुराने मॉडल्स MacBook Air M2, M3 और iPhone SE, 14, 14 Plus को अपनी आधिकारिक लिस्ट से हटा लिया है. इन बदलावों के साथ, iPhone 16e अब कंपनी का सबसे किफायती स्मार्टफोन बन गया है.

Simran Sachdeva

एप्पल कंपनी ने हाल ही में कुछ नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है. जिसमें iPhone 16e और MacBook Air M4 जैसे डिवाइस भी शामिल हैं. जहां एक ओर इन प्रोडक्ट्स के लॉन्च से दुनिया भर के लाखों यूजर्स को खुशी मिली, वहीं एप्पल ने अपनी पुरानी डिवाइसों को डिसकंटिन्यू करके अपने मौजूदा लाइनअप को एक बड़ा झटका भी दिया है. 

एप्पल ने अपने दो पुराने मॉडल्स को हटाया

MacBook Air M4 के लॉन्च के साथ ही एप्पल ने अपने दो पुराने मॉडल्स, MacBook Air M2 और MacBook Air M3, को बाजार से हटा लिया है. MacBook Air M2, जिसे 2022 में लॉन्च किया गया था और MacBook Air M3, जो 2024 में आया था, अब एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं होंगे. हालांकि, ये मॉडल्स अब भी कुछ अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे Flipkart और Amazon पर उपलब्ध हो सकते हैं. 

iPhone SE, iPhone 14 और iPhone 14 Plus का सफाया

MacBook Air के अलावा, एप्पल ने अपनी iPhone सीरीज के कुछ मॉडल्स को भी अपने पोर्टफोलियो से हटा लिया है. iPhone 16e के लॉन्च के बाद, एप्पल ने iPhone SE, iPhone 14 और iPhone 14 Plus को अपनी आधिकारिक लिस्ट से हटा लिया है. इन मॉडल्स के हटने के बाद, iPhone 16e अब एप्पल के सबसे किफायती स्मार्टफोन के रूप में उपलब्ध है.

भारत में सैटेलाइट सेवाओं को बढ़ावा

एप्पल की योजनाओं के साथ-साथ, भारत सरकार की हालिया कार्रवाइयों से भी ये संकेत मिलता है कि सैटेलाइट सेवाओं के वितरण में तेजी आ सकती है. एक रिपोर्ट के अनुसार, दूरसंचार विभाग (DoT) ने सैटेलाइट उपकरणों, जिनमें गेटवे और यूजर टर्मिनल्स शामिल हैं, जिसके परीक्षण और प्रमाणन के लिए नई आवश्यकताएं लागू की हैं. अगस्त के अंत से शुरू होकर, ये आवश्यक होगा कि सैटेलाइट संचार सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियां केवल प्रमाणित उपकरणों का उपयोग या आयात करें. ये पहला मौका है जब इस प्रकार का प्रमाणन अनिवार्य किया गया है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag