नई दिल्ली: OnePlus साल 2026 की शुरुआत बेहद आक्रामक अंदाज़ में करने की तैयारी में है. कंपनी ने 8 जनवरी को चीन में अपनी नई Turbo 6 सीरीज लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है. भले ही यह ऐलान फिलहाल चीन तक सीमित हो, लेकिन भारत में भी इस लॉन्च को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.
पिछले ट्रेंड्स को देखें तो OnePlus Turbo सीरीज के स्मार्टफोन्स भारत में Nord सीरीज के नाम से दस्तक देते रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि OnePlus Turbo 6 भारतीय बाजार में OnePlus Nord 6 के नाम से लॉन्च हो सकता है, जो अपर मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी का अगला बड़ा दांव होगा.
OnePlus ने इस बार अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स तय समय से पहले लॉन्च किए हैं. इसी पैटर्न को देखते हुए उम्मीद है कि Nord सीरीज का अगला फोन भी जल्द बाजार में उतारा जाएगा. OnePlus Nord 5 को जुलाई में पेश किया गया था, ऐसे में Nord 6 के अगले कुछ महीनों में भारत आने की संभावना जताई जा रही है.
OnePlus Turbo 6 के सबसे बड़े हाईलाइट्स में इसका प्रोसेसर शामिल है. कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर काम करेगा. इसके साथ LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है.
यह वही चिपसेट है जो iQOO Neo 10, Nothing Phone (3) और POCO F7 जैसे स्मार्टफोन्स में शानदार परफॉर्मेंस दिखा चुका है. अगर यही हार्डवेयर भारत में Nord 6 के रूप में आता है, तो यह Nord 5 के मुकाबले स्पीड और गेमिंग दोनों में बड़ा सुधार साबित हो सकता है.
डिस्प्ले के मामले में भी OnePlus बड़ा कदम उठाने जा रहा है. Turbo 6 में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट वाला पैनल मिलने की पुष्टि हुई है.
यह हाई रिफ्रेश रेट पहले OnePlus 15 और 15R में देखा जा चुका है. Nord सीरीज में इसका आना साफ इशारा करता है कि कंपनी अब पावर यूजर्स और गेमर्स को खास तौर पर टारगेट कर रही है.
बैटरी के मामले में OnePlus Turbo 6 सबसे ज्यादा चर्चा में है. कंपनी ने इसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी कंफर्म की है. अगर यही बैटरी भारतीय वेरिएंट में भी आती है, तो यह भारत में मिलने वाले स्मार्टफोन्स में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है.
फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जो इसे बैटरी सेगमेंट में बेहद खास बना देता है.
डिजाइन के मामले में Turbo 6, OnePlus 15 सीरीज से इंस्पायर्ड नजर आता है. ऑफिशियल इमेजेज में फ्लैट एजेस, स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल और पंच-होल डिस्प्ले दिखाई देता है.
हालांकि इसका फ्रेम प्लास्टिक का हो सकता है, लेकिन प्रोटेक्शन के मामले में कोई समझौता नहीं किया गया है. फोन को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलेगी, जो इसे धूल, पानी और हाई-प्रेशर वॉटर जेट से सुरक्षित बनाती है.
OnePlus Turbo 6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा. सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होगा.
Turbo 6 के साथ-साथ OnePlus Turbo 6V भी लॉन्च कर सकता है, जिसे भारत में OnePlus Nord CE 6 के नाम से पेश किए जाने की चर्चा है. इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, 6.8-इंच OLED डिस्प्ले, 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है.
कीमत को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन पिछले ट्रेंड्स से अंदाजा लगाया जा सकता है.
OnePlus Nord 4: ₹29,999
OnePlus Nord 5: ₹31,999
इस हिसाब से Nord 6 की कीमत में हल्की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन इसके ₹35,000 से कम रहने की संभावना जताई जा रही है. OnePlus 13R की कीमत करीब ₹40,000 होने के कारण Nord 6 के लिए इस रेंज में पर्याप्त जगह बनती है.
भारत में लॉन्च डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ग्लोबल सर्टिफिकेशन मिलने से साफ है कि इसका डेब्यू ज्यादा दूर नहीं है. First Updated : Saturday, 03 January 2026