काम की बात: अब जरूरी Email नहीं जाएगा Spam में, बस ऑन करें ये एक सेटिंग
Gmail गूगल की फ्री ईमेल सर्विस है, जिसका इस्तेमाल आज लगभग हर कोई करता है. ऑफिस का काम हो, बैंक से जुड़ी जानकारी हो या किसी जरूरी अपडेट की बात, ज्यादातर लोग ईमेल के जरिए ही ये सभी जानकारी प्राप्त करते हैं. इसलिए लोग रोजाना अपना Gmail चेक करते हैं हालांकि, Gmail जितना उपयोगी है, उतनी ही कुछ परेशानियां भी इसमें देखने को मिलती हैं.

नई दिल्ली: कई बार ऐसा होता है कि जरूरी ईमेल इनबॉक्स में आने की बजाय सीधे Spam फोल्डर में चले जाते हैं. ऐसे में यूजर को इसकी जानकारी नहीं मिलती और वह इनबॉक्स में ही मेल का इंतजार करता रहता है. इससे जरूरी जानकारी छूट सकती है और समय भी बर्बाद होता है, अच्छी बात यह है कि इस परेशानी से बचने का एक आसान तरीका है, जिसे अपनाकर आप अपने जरूरी ईमेल को स्पैम में जाने से रोक सकते हैं.
आखिर जरूरी ईमेल Spam में क्यों चले जाते हैं?
Gmail ईमेल को पहचानने और अलग-अलग फोल्डर में भेजने के लिए AI आधारित स्पैम फिल्टर का इस्तेमाल करता है. इसका काम फर्जी और अनचाहे ईमेल को पहचानकर Spam फोल्डर में भेजना होता है, ताकि आपका इनबॉक्स साफ रहे हालांकि, कई बार यह सिस्टम गलती भी कर देता है और किसी जरूरी ईमेल को भी स्पैम समझ लेता है. ऐसा तब हो सकता है जब ईमेल किसी नए सेंडर से आया हो, उसका कंटेंट प्रमोशनल जैसा लगे या आपने पहले उसी तरह के ईमेल को स्पैम के रूप में मार्क किया हो. अच्छी बात यह है कि Gmail में ऐसी सेटिंग मौजूद है, जिससे आप तय कर सकते हैं कि किन ईमेल को कभी भी Spam में नहीं भेजा जाएगा.
जरूरी ईमेल को Spam में जाने से कैसे रोकें?
अगर आपके जरूरी ईमेल बार-बार Spam फोल्डर में जा रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
1. अपने कंप्यूटर पर Gmail खोलें.
2. बाईं ओर More पर क्लिक करें और नीचे जाकर Spam फोल्डर खोलें.
3. जिस ईमेल को इनबॉक्स में लाना चाहते हैं, उसे खोलें.
4. सबसे ऊपर Not spam पर क्लिक करें.
इसके बाद Gmail उस ईमेल को सुरक्षित मानेगा और भविष्य में उसी ईमेल एड्रेस से आने वाले मेल को सीधे Inbox में दिखाने की कोशिश करेगा.
हमेशा के लिए Spam की परेशानी से बचना चाहते हैं?
अगर किसी खास व्यक्ति या कंपनी के ईमेल आपके लिए हमेशा जरूरी होते हैं, तो उनके लिए Gmail Filter बना सकते हैं. इससे उनके ईमेल Spam में नहीं जाएंगे.
फिल्टर बनाने का तरीका:
1. अपने कंप्यूटर पर Gmail खोलें.
2. सर्च बार के दाईं ओर बने Show Search Options आइकन पर क्लिक करें.
3. From वाले बॉक्स में उस व्यक्ति या कंपनी का ईमेल एड्रेस दर्ज करें.
4. Create filter पर क्लिक करें.
5. Never send it to Spam के सामने बने बॉक्स पर टिक करें और फिर Create filter पर क्लिक कर दें.
6. आखिर में Create filter पर क्लिक करें, इसके बाद उस ईमेल एड्रेस से आने वाले सभी नए ईमेल सीधे Inbox में आएंगे और Gmail उन्हें Spam में नहीं भेजेगा.
Gmail ऐप में क्या करें?
अगर आप मोबाइल या टैबलेट पर Gmail ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो वहां फिल्टर बनाने का विकल्प नहीं मिलता, लेकिन आप किसी जरूरी ईमेल को Not spam मार्क कर सकते हैं.
इसके लिए ये आसान स्टेप्स अपनाएं:
1. अपने फोन में Gmail ऐप खोलें.
2. मेन्यू पर टैप करें और Spam फोल्डर में जाएं.
3. जिस जरूरी ईमेल को Spam में भेज दिया गया है, उसे खोलें.
4. ऊपर दिए गए Not spam विकल्प पर टैप करें.
इसके बाद Gmail उस ईमेल को सुरक्षित मानेगा और भविष्य में उसी ईमेल एड्रेस से आने वाले मेल को Inbox में दिखाने की संभावना बढ़ जाएगी.
Gmail ऐप में ईमेल को Not Spam कैसे करें?
अगर कोई जरूरी ईमेल Spam फोल्डर में चला गया है, तो उसे वापस Inbox में लाने के लिए ये आसान स्टेप्स अपनाएं:
1. अपने फोन में Gmail ऐप खोलें.
2. मेन्यू पर टैप करें और Spam फोल्डर में जाएं.
3. जिस जरूरी ईमेल को Spam में भेजा गया है, उसे खोलें.
4. ऊपर दिए गए तीन डॉट पर टैप करें और Report not spam विकल्प चुनें.
इसके बाद Gmail उस ईमेल को सुरक्षित मानेगा और भविष्य में उसी ईमेल एड्रेस से आने वाले मेल को Spam में भेजने की संभावना कम हो जाएगी.
एक आसान टिप
अगर किसी व्यक्ति या कंपनी के ईमेल आपके लिए हमेशा जरूरी होते हैं, तो उनका ईमेल एड्रेस अपने Contacts में सेव कर लें, Gmail आमतौर पर सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स से आने वाले ईमेल पर ज्यादा भरोसा करता है.
ध्यान रखें
फिलहाल Gmail मोबाइल ऐप में ईमेल फिल्टर बनाने का विकल्प नहीं है, अगर आप चाहते हैं कि किसी खास ईमेल एड्रेस के मेल कभी भी Spam में न जाएं, तो इसके लिए आपको कंप्यूटर पर Gmail खोलकर Filter सेट करना होगा एक बार फिल्टर बन जाने के बाद यह अपने आप काम करता रहेगा.
कुल मिलाकर, अगर आप चाहते हैं कि आपके जरूरी ईमेल कभी Spam में न जाएं, तो जिन ईमेल पर भरोसा है उन्हें Not spam के रूप में मार्क करें, महत्वपूर्ण ईमेल एड्रेस के लिए Filter बनाएं और जरूरी लोगों के ईमेल अपने Contacts में सेव रखें, ऐसा करने से Gmail समझ जाता है कि ये ईमेल आपके लिए अहम हैं और भविष्य में उन्हें सीधे Inbox में दिखाने की संभावना बढ़ जाती है.


