Online Food Delivery Service: ONDC से ऑर्डर करें ऑनलाइन फूड, स्विगी और जोमौटो के मुकाबले सस्ता मिलता है खाना

ऑनलाइन फूड डिलीवर के लिए एक नया प्लेटफार्म ONDC आया है। जो जोमाटो और स्विग्गी को सीधी टक्कर देने वाला है। ONDC से खाना ऑर्डरर करने पर बहुत ही सस्ते में मिल जाता है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

देश में ऑनलाइन खाना मंगवाने का चलन अब तेजी से देश में बढ़ता जा रहा है। कई ऐसी कंपनियां हैं जो आज ऑनलाइन फूड डिलीवरी की सर्विस देती हैं। इनमें सबसे ज्यादा जोमैटो और स्विगी का नाम आता है। वहीं कुछ रेस्टोरेंट भी खुद फूड डिलीवर करने की सेवा देते हैं।

जोमैटो और स्विगी पर लोगों को अपनी पसंद आ स्वादिष्ट खाना तो मिल जाता है, लेकिन इसकी कीमत बहुत ही ज्यादा हो जाती है। यानी इन ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप से एक बार लंच या डिनर मंगावा लिया, तो 500 का नोट खर्च होना तो तय है। लेकिन ONDC से खाना ऑर्डरर करने पर बहुत ही सस्ते में मिल जाता है।

ONDC पर सस्ता मिलता है खाना

ऑनलाइन फूड डिलीवर के लिए एक नया प्लेटफार्म ONDC आया है। जो जोमाटो और स्विग्गी को सीधी टक्कर देने वाला है। ONDC ता पूरा नाम ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स है। इससे माध्यम से खाना ऑर्डर करने पर बहुत कम दाम में मिलता है। अब सोशल मीडिया पर ONDC पर मिलने वाले फूड आइटम के प्राइस और स्विगी, जोमैटो के प्राइस का लोग स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं।

जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि स्विगी, जोमैटो की तुलना में ONDC पर खाना सस्ता मिलता है। लोग दोनों प्लेटफॉर्म के रेट को कंपेयर कर रहे हैं। आपको बता दें कि जोमैटो से Capsicum Pizza 109 रुपये में पड़ेगा, लेकिन यह ONDC पर सिर्फ 89 रुपये में मिलता है।

ONDC की शुरुआत

ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) की शुरुआत पिछले साल सितंबर के महीने में हुई थी। यह एक सरकारी प्लेटफॉर्म है, इसमें डिलीवर चार्ज को बहुत कम रखा गया है। यह धीरे-धीरे देश में पॉपुलर को रहा है और लोगों को इसकी सर्विस बहुत पसंद आ रहा है। फिलहाल ONDC की सुविधा कुछ ही शहरों में मिल रही।

आप Paytm और PhonePe जैसे UPI प्लेटफॉर्म्स पर ये अवेलेबल है। यह हर रोज 10 हजार ऑर्डर की डिलीवरी कर रहा है। इससे विक्रेता और ग्राहक दोनों को फायदा मिलेगा। कंपनी करीब18-20% का अपफ्रंट डिस्काउंट दिख रहा है।

calender
08 May 2023, 03:09 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो