सुबह मेल खोलते ही लगा झटका, Meta ने 8 हजार कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता
मेटा ने मई का 20 मई की सुबह 4 बजे कंपनी में काम कर रहे कई कर्मचारियों को नौकरी ने निकलने का मेल भेजा है. ग्लोबल वर्कफोर्स में करीब 10 परसेंट यानी करीब 8 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने तैयारी में है.

नई दिल्ली: देश-विदेश की लीडिंग टेक कंपनी में से एक मेटा के कर्मचारियों के एक बुरी खबर सामने आई है. बता दें, मेटा ने मई का 20 मई की सुबह 4 बजे कंपनी में काम कर रहे कई कर्मचारियों को नौकरी ने निकलने का मेल भेजा है. जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें यह दावा किया गया है कि मेटा 20 मई 2026 को बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है. वहीं अब यह दावा सच होता नजर आ रहा है.
8 हजार कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता
सामने आई जानकारी के अनुसार, मेटा ने छंटनी की शुरुआत सिंगापुर में स्थित कंपनी से की है. जहां सुबह 4 बजे कर्मचारियों को नौकरी ने निकाले जाने का मेल भेजा गया है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मेटा अपनी ग्लोबल वर्कफोर्स में करीब 10 परसेंट यानी करीब 8 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने तैयारी में है. इसके साथ ही मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग इस साल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस अरबों डॉलर्स की रकम इनवेस्ट करने चाहते हैं, जिसके तहत ये छंटनी की जा रही है. कुल कर्मचारियों की बात करें तो वैश्विक स्तर पर मेटा 78 कर्मचारी कार्यरत है.
AI टीम बनाने की तैयारी
मेटा के चीफ पीपुल ऑफिसर जेनेला गाले ने एक मेमोरेंडम प्लान बताते हुआ कहा है वह कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के साथ-साथ 7 हजार कर्मचारियों को न्यू AI टीम में डालने जा रहे हैं, जिसमें छोटी टीम्स तैयार की जाएंगी। बता दें, मेटा का ये फैसला AI लेवल पर नया इनोवेशन करने के लिया गया है. इसे लेकर सीईओ ने कहा है कि वह 125 अरब डॉलर से 145 अरब डॉलर के आसपास AI में इनवेस्ट करने की योजना बना रहे हैं.
किन-किन कंपनी में हुई छंटनी
बात दें, मेटा से पहले Cisco कंपनी भी अपने कर्मचारियों की छंटनी करते हुए करीब 4 हजार लोगों को नौकरी से निकाल चुकी है. इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट, ऐमेजॉन जैसी बड़ी कंपनियां भी छंटनी को लेकर जानकारी शेयर कर चुकी है. अब देखा होगा कि मेटा का AI अरबो डॉलर इन्वेस्ट करना कितना कारगर साबित होता है.


