World Hottest Cities: दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में यूपी के 40 जिले शामिल, 47°C तक पहुंचा पारा
उत्तर प्रदेश में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दुनिया के टॉप 100 सबसे गर्म शहरों की सूची में यूपी के 40 जिले शामिल हो गए हैं, जहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. भीषण लू और झुलसाने वाली धूप ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस समय बहुत ज्यादा गर्मी और लू चल रही है. हालात इतने बिगड़ गए हैं कि राज्य के कई शहर दुनिया के सबसे गर्म इलाकों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. 19 मई, 2026 को जारी डेटा के मुताबिक, अकेले उत्तर प्रदेश के 40 जिले दुनिया के टॉप 100 सबसे गर्म शहरों में शामिल हैं. लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है.
AQI.in के आंकड़ों के अनुसार, मुरादाबाद, बांदा, इटावा और औरैया जैसे शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. तेज धूप और लू के थपेड़ों की वजह से दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं. लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं.
मुरादाबाद और बांदा में सबसे ज्यादा गर्मी
सबसे ज्यादा तापमान बांदा, इटावा, औरैया और मुरादाबाद में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 47°C तक पहुंच गया. इन शहरों में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं. दिन के समय गर्म हवा के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं.
इसके अलावा प्रयागराज, बदायूं, रामपुर, फतेहपुर, संभल, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मिर्जापुर, अलीगढ़, बलरामपुर, बरेली और वाराणसी में तापमान 46°C दर्ज किया गया.
45 डिग्री के पार पहुंचे कई शहर
जौनपुर, आजमगढ़, झांसी, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, हाथरस, सीतापुर, शाहजहांपुर, शामली और अयोध्या जैसे शहरों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है. लगातार बढ़ती गर्मी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.
NCR और पश्चिमी यूपी में भी गर्मी का कहर
नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ और गाजियाबाद में तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर और सहारनपुर भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं.
टॉप 100 सबसे गर्म शहरों में शामिल यूपी के प्रमुख जिले
| शहर | राज्य | तापमान | स्थिति | |
| 1 | बांदा | उत्तर प्रदेश | 47 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 2 | इटावा | उत्तर प्रदेश | 47 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 3 | औरैया | उत्तर प्रदेश | 47 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 4 | मुरादाबाद | उत्तर प्रदेश | 47 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 5 | प्रयागराज | उत्तर प्रदेश | 46 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 6 | बदायूँ | उत्तर प्रदेश | 46 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 8 | रामपुर | उत्तर प्रदेश | 46 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 9 | फतेहपुर | उत्तर प्रदेश | 46 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 10 | संभल | उत्तर प्रदेश | 46 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 11 | एटा | उत्तर प्रदेश | 46 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 12 | बिजनौर | उत्तर प्रदेश | 46 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 14 | अमरोहा | उत्तर प्रदेश | 46 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 15 | मिर्जापुर | उत्तर प्रदेश | 46 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 16 | अलीगढ़ | उत्तर प्रदेश | 46 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 17 | बलरामपुर | उत्तर प्रदेश | 46 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 18 | बरेली | उत्तर प्रदेश | 46 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 20 | वाराणसी | उत्तर प्रदेश | 46 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 21 | जौनपुर | उत्तर प्रदेश | 45 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 23 | आजमगढ़ | उत्तर प्रदेश | 45 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 24 | झांसी | उत्तर प्रदेश | 45 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 25 | मुजफ्फरनगर | उत्तर प्रदेश | 45 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 29 | फिरोजाबाद | उत्तर प्रदेश | 45 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 30 | आगरा | उत्तर प्रदेश | 45 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 31 | मथुरा | उत्तर प्रदेश | 45 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 33 | हाथरस | उत्तर प्रदेश | 45 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 34 | सीतापुर | उत्तर प्रदेश | 45 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 37 | शाहजहाँपुर | उत्तर प्रदेश | 45 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 45 | शामली | उत्तर प्रदेश | 45 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 50 | अयोध्या | उत्तर प्रदेश | 45 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 69 | अकबरपुर | उत्तर प्रदेश | 45 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 73 | पीलीभीत | उत्तर प्रदेश | 44 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 84 | ग्रेटर नोएडा | उत्तर प्रदेश | 44 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 86 | नोएडा | उत्तर प्रदेश | 44 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 87 | बहराइच | उत्तर प्रदेश | 44 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 88 | मेरठ | उत्तर प्रदेश | 44 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 89 | गाजियाबाद | उत्तर प्रदेश | 44 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 90 | हापुड़ | उत्तर प्रदेश | 44 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 95 | बुलंदशहर | उत्तर प्रदेश | 44 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 96 | गौतम बुद्ध नगर | उत्तर प्रदेश | 44 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 99 | बागपत | उत्तर प्रदेश | 44 °C | अत्यधिक गर्म | |
| 100 | सहारनपुर | उत्तर प्रदेश | 44 °C | अत्यधिक गर्म |
डॉक्टरों की सलाह
डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है. अधिक पानी, ओआरएस और नींबू पानी पीने की सलाह दी गई है. साथ ही सिर को ढककर रखने और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने को कहा गया है.
मौसम विभाग का अनुमान
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय न होने के कारण आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है.


