जूनियर NTR के जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, रिलीज हुआ फिल्म 'ड्रैगन' का टीजर

जूनियर एनटीआर आज यानी 20 मई को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे है. इसी बीच साउथ सुपरस्टार की मच अवेटेड फिल्म 'ड्रैगन' का टीजर फाइनली रिलीज हो चुका है.

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: जूनियर एनटीआर आज यानी 20 मई को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे है. वहीं एक्टर के बर्थडे पर फैंस को एक बड़ा तोहफा मिला है. बता दें, साउथ सुपरस्टार की मच अवेटेड फिल्म 'ड्रैगन' का टीजर फाइनली रिलीज हो चुका है, जिसके बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है. खास बात है कि इस फिल्म का निर्देशन 'सालार' और 'केजीएफ' जैसी फिल्मों को डायरेक्टर करने वाले प्रशांत नील कर रहे है. इस फिल्म में फैंस लिए खास होगा और ये फिल्म कब रिलीज चलिए जानते है.

कब रिलीज हुआ टीजर 

लंबे समय से चर्चा में बने हुए फिल्म 'ड्रैगन' का टीजर जूनियर एनटीआर के जन्मदिन से कुछ ही मिनट पहले यानी 19 मई की रात 11:52 पर रिलीज किया गया. टीजर में एक्टर का लुक काफी दमदार दिखाई दे रहा है, जिसमें वह एक एक्शन हीरो ही तरह एक्शन सीन्स कर नजर आ रहे है. यहीं वजह है टीजर देखने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट को डबल हो गया है और यूजर्स इस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. 

यूजर्स ने किया रिएक्ट 

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा "प्रशांत नील उन निर्देशकों में से एक हैं जिन पर हम आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं." दूसरे यूजर ने लिखा "हे भगवान... एनटीआर की बॉडी तो कमाल की है... और अनिल कपूर, क्या शानदार दिखते हैं." एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए कहा "इसे कहते हैं दिमाग चकरा देने वाली प्रस्तुति... एनटीआर शानदार... लेकिन हे भगवान! अनिल कपूर की एंट्री... रोंगटे खड़े हो गए... हमें फिर से तेजाब देखने को मिली... बस आंखों में आंसू आ गए... क्या प्रस्तुति थी."

फिल्म की स्टारकास्ट 

बता दें, फिल्म 'ड्रैगन' में जूनियर एनटीआर के साथ अनिल कपूर, बीजू मेनन, रुक्मिणी वसंत, खुशबू सुंदर, गुरु सोमसुंदरम, राजीव कनकला, आशुतोष राणा, अंशुमन पुष्कर, सिद्धांत गुप्ता और प्रभास जैसे शानकार कलाकार नजर आने वाले है. वहीं फिल्म को 'माइथ्री मूवी मेकर्स' और 'एनटीआर आर्ट्स' के बैनर तले बनाया गया है. खास बात है कि इस 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. अब देखना होगा 11 जून 2027 को रिलीज होने वाली ये फिल्म सिनेमाघरों में कितना कलेक्शन कर पाती है.  

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो