WhatsApp ला रहा है Green Dot फीचर, अब बिना चैट खोले पता चलेगा कौन है ऑनलाइन

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए अपडेट लेकर आ रहा है. Username, AI चैट और प्राइवेसी टूल्स के बाद अब कंपनी एक और फीचर टेस्ट कर रही है, जिसका नाम Green Dot Status Indicator है. क्या है ये फीचर और ये कैसे काम करेगा चलिए जानते है.

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए अपडेट लेकर आ रहा है. Username, AI चैट और प्राइवेसी टूल्स के बाद अब कंपनी एक और फीचर टेस्ट कर रही है, जिसका नाम Green Dot Status Indicator है. इस फीचर से आप यह जान सकेंगे कि आपका कोई कॉन्टैक्ट अभी WhatsApp पर एक्टिव है या नहीं और इसके लिए आपको चैट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. फिलहाल यह फीचर सिर्फ कुछ Android Beta यूजर्स के लिए जारी किया गया है. कंपनी इसे आगे चलकर सभी Android और iPhone यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकती है.

कैसे काम करेगा Green Dot फीचर

इस नए फीचर में WhatsApp के Chats लिस्ट या किसी खास सेक्शन में एक्टिव यूजर्स के नाम के साथ एक छोटा हरा डॉट दिखाई देगा. यह डॉट बताता है कि वह व्यक्ति हाल ही में ऐप पर ऑनलाइन था या अभी भी एक्टिव है. मान लीजिए आपको किसी जरूरी काम के लिए तुरंत जवाब चाहिए. पहले आपको हर चैट खोलकर Online या Last Seen चेक करना पड़ता था. Green Dot के आने के बाद आप लिस्ट में ही देख पाएंगे कि कौन जवाब देने के लिए अवेलेबल है। इससे मैसेज भेजने से पहले अंदाजा लगाना आसान हो जाएगा.

क्या प्राइवेसी पर पड़ेगा असर

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इससे यूजर्स की प्राइवेसी प्रभावित होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक WhatsApp इस फीचर को मौजूदा Privacy Settings से जोड़कर लाने की तैयारी में है. यानी अगर आपने पहले से अपना Online Status या Last Seen छिपा रखा है, तो आपके लिए Green Dot भी नहीं दिखेगा. कंपनी ने अभी इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन अंदाजा है कि प्राइवेसी कंट्रोल पहले जैसे ही रहेंगे. यूजर चाहे तो इस विजिबिलिटी को मैनेज कर सकेगा.

Online Status से कैसे अलग है

पहली नजर में यह Online Status जैसा ही लगता है, लेकिन दोनों में फर्क है. Online Status देखने के लिए आपको उस व्यक्ति की चैट खोलनी पड़ती थी. Green Dot एक विजुअल सिग्नल है जो सीधे चैट लिस्ट में ही दिख जाएगा. इसका फायदा यह है कि आपको बार-बार चैट खोलकर चेक नहीं करना पड़ेगा. एक नजर में ही पता चल जाएगा कि कौन उस समय WhatsApp इस्तेमाल कर रहा है.

यूजर्स को क्या मिलेगा फायदा

Green Dot का सबसे बड़ा फायदा समय की बचत हो सकता है. ऑफिस के काम, ग्रुप प्रोजेक्ट या किसी इमरजेंसी में तुरंत रिस्पॉन्स चाहिए हो तो आप एक्टिव कॉन्टैक्ट को तुरंत पहचान सकेंगे. इससे चैटिंग का अनुभव तेज और आसान हो जाएगा. WhatsApp पिछले कुछ महीनों से यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल और सुविधा देने पर फोकस कर रहा है. हालांकि ये फीचर अभी यह टेस्टिंग में है, इसलिए फिलहाल यूजर्स इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो