WhatsApp का आया नया Blur Spoiler Tool, चैट खोलने पर भी नहीं दिखेगी बातचीत, जानें कैसा करता है काम

WhatsApp जल्द ही Spoiler Message फीचर देखने को मिल सकता है. खास बात है कि इस फीचर की मदद से यूजर अपने मैसेज को ब्लर यानी धुंधला करके भेज सकेंगे. 

calender

नई दिल्ली: डिजिटल वर्ल्ड में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चिंताओं के बीच बड़ी टेक कंपनियां यूजर्स की प्राइवेसी को मजबूत बनाने के लिए नए-नए फीचर्स पर काम कर रही हैं. वहीं हाल ही में खबर सामने आई है कि Apple और WhatsApp कुछ ऐसे नए सिक्योरिटी फीचर्स की टेस्टिंग कर रहे हैं, जो स्मार्टफोन चोरी होने के बाद भी आपके वाट्सऐप को प्राइवेट रख सकते है. क्या है वो फीचर चलिए जानते है. 

फोन छिनते ही होगा लॉक 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो iPhone छिनते ही अपने आप लॉक हो जाएगा। आमतौर पर फोन चोरी होने के बाद चोर कुछ ही सेकंड में बैंकिंग ऐप्स, मैसेज और अन्य निजी जानकारियों तक पहुंचने की कोशिश करता है. वहीं नई टेक्नोलॉजी के जरिए इसे खतरे को कम करने की कोशिश की जा रही है. 

स्क्रीन तुरंत हो लॉक 

बताया जा रहा है कि iPhone में मौजूद सेंसर अचानक झटके, तेज खींचतान या फोन छिनने जैसी गतिविधियों को पहचान सकेंगे। जैसे ही सिस्टम को किसी संदिग्ध हरकत का पता चलेगा, फोन की स्क्रीन तुरंत लॉक हो जाएगी. इससे चोरी के बाद किसी अनजान व्यक्ति के लिए फोन का इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाएगा. 

WhatsApp का Spoiler Message फीचर

वहीं WhatsApp भी यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. सामने आ जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर जल्द ही Spoiler Message फीचर देखने को मिल सकता है. खास बात है कि इस फीचर की मदद से यूजर अपने मैसेज को ब्लर यानी धुंधला करके भेज सकेंगे. बता दें, मैसेज प्राप्त करने वाले व्यक्ति को पूरा संदेश तभी दिखाई देगा, जब वह उस पर टैप करेगा. वहीं यह फीचर खासतौर पर पब्लिक प्लेसेस पर उपयोग हो सकता है, जहां आसपास मौजूद लोग फोन स्क्रीन पर दिख रहे मैसेज को आसानी से पढ़ सकते हैं. 

कब होगा लॉन्च? 

जानकारी के अनुसार, यह ऑप्शन WhatsApp के टेक्स्ट फॉर्मेटिंग टूल्स के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है. इस दौरान यूजर मैसेज टाइप करने के बाद उसे सेलेक्ट कर Spoiler Mode चुन सकेंगे. हालांकि Apple और WhatsApp की ओर से इन फीचर्स को लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. लेकिन अगर ये फीचर्स लॉन्च होते हैं तो यूजर्स को अपनी प्राइवेसी को डेटा को एकदम सुरक्षित रख सकते है.  First Updated : Saturday, 06 June 2026