Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Friday, 14 October 2022
असम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की
Friday, 14 October 2022
असम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की
Thursday, 13 October 2022
राष्ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंची
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी दो दिवसीय असम दौरे पर, बुहस्पतिवार को गुवाहाटी पहुंची, जहा उनका स्वागत असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा,राज्यपाल जगदीश मुखी, केन्द्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, मृगेन शरणिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर भारत के महामहिम राष्ट्रपति, श्री द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया, जो पहली बार दो दिवसीय यात्रा पर असम की पवित्र भूमि पर पहुंची है जहां वे ढाई बजे के बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
Friday, 23 September 2022
असम: मुख्यमंत्री डॉ हिमंता विश्वा शर्मा ने नियुक्ति पत्र जारी किया
असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंता विश्वा शर्मा ने आज गुवाहाटी खानापारा में असम सरकार के 24 विभागों में 11,236 सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी करने का आधिकारिक उद्घाटन किया! मुख्य मंत्री ने कहा आज राज्य के इतिहास में उपलब्धि और खुशी का एक और दिन है। राज्य में 1 लाख युवाओं को सरकारी रोजगार उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत, आज खानापाड़ा में राज्य के 24 विभागों में 11,236 पदों के लिए भर्ती पत्र वितरित करते हुए हमें खुशी हो रही है।
Thursday, 22 September 2022
असम: आठ अक्टूबर को गुवाहाटी में होगी भाजपा की विशाल रैली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कमान संभाल ली है। आठ अक्तूबर को गुवाहाटी स्थित खानापाड़ा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता की अध्यक्षता में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।
Wednesday, 21 September 2022
तिनसुकिया पुलिस ने फिर अवैध कपड़े के ट्रक को जब्त किया
न्यू तिनसुकिया रेलवे स्टेशन पर हर दिन दिल्ली, कोलकाता और गुजरात से सैकड़ों बोरी कपड़े ट्रेन से पहुंचते हैं। आरोपों के मुताबिक इन कपड़ों में कोई जीएसटी दस्तावेज नहीं होता है। सैकड़ों लाख रुपये के सरकारी करों की चोरी करके उन्हें कपड़ों की बोरियों में तस्करी कर लाया जाता है। देश में कई अवैध व्यापारी हैं।