H3n2 Influenza Virus की ताजा ख़बरें
जानिए क्या है H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस, कल से 26 मार्च तक बंद रहेंगी पुडुचेरी के स्कूल
देश भर में H3N2 इन्फालूएंजा के मामले लगातार बढ़ रहें। डॉक्टर के अनुसार यह वायरस बुजुर्गों और बच्चों के ICU में भर्ती होने की संख्या में भी वृद्धि हुई है। इस वायरस के संक्रमण के लक्षण कोरोना के सामान है। इसलिए डॉक्टरों ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने और मास्क लगाने की सलाह दी है।
H3N2 influenza virus: देश में वायरस से दो लोगों की मौत, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को जारी की एडवाइजरी
देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को देश में इस वायरल से दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस से दो लोगों की जान गई है। इनमें से एक शख्स की मौत कर्नाटक में हुई है जबकि एक की मौत हरियाणा में हुई। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को बैठक की है। बैठक में उन्होंने राज्यों को अलर्ट रहने की एडवाइजरी जारी की है।

