Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Friday, 21 April 2023
सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच जुबानी जंग तेज
Saturday, 18 March 2023
जन अभियान परिषद के मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साधा कमल नाथ पर निशाना, बोले - क्यों रोका था इनका फंड
राजधानी भोपाल में जंबूरी मैदान पर जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों और स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिभागियों के सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं
Sunday, 05 March 2023
मध्य प्रदेश: लाड़ली बहना योजना का हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खुद भरा एक महिला का फार्म
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने जन्मदिन पर प्रदेश की महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी के जंबूरी मैदान से लाड़ली बहना योजना का विधिवत शुभारंभ किया
Monday, 27 February 2023
मध्य प्रदेश: राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ विधानसभा का बजट सत्र, 28 फरवरी को आर्थिक सर्वेक्षण
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार 27 फरवरी को सुबह 11 बजे राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से शुरू होगा। शिवराज सरकार एक मार्च को अपने वतर्मान कार्यकाल का अंतिम बजट प्रस्तुत करेगी
Monday, 20 February 2023
मध्य प्रदेश में नई आबकारी नीति होगी लागू, शराब के नशे में तीन बार गाड़ी चलाते पकड़े गए तो ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में नई आबकारी नीति को लेकर कहा है कि नशा एक सामाजिक बुराई है, इसलिए मैंने तय किया है कि मध्य प्रदेश में कोई नई शराब की दुकान नहीं खोली जाएगी
Monday, 20 February 2023
मध्य प्रदेश: 413 नगरीय निकायों की सड़कों का 'कायाकल्प अभियान' एवं प्रथम किश्त का अंतरण
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेे कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में 413 नगरीय निकाय की सड़कों के कायाकल्प अभियान में 750 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृति की और प्रथम किस्त के रूप में 350 करोड़ रूपए सिंगल क्लिक से जारी किए
Sunday, 19 February 2023
मध्य प्रदेश: बागेश्वर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सामूहिक विवाह समारोह में हुए शामिल
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को छतरपुर के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बालाजी के दर्शन कर पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद भी लिया। बता दें कि इस दौरान 125 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए और उन्होंने कहा कि उनके दिल ने उनसे कहा कि बहनों को साल में एक बार काम देने से कुछ नहीं होगा
Saturday, 18 February 2023
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- मप्र में चीतों का स्वागत है, बहनों ने बांधी जड़ी बूटी की राखी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दक्षिण अफ्रीका से कूनो पालपुर नेशनल पार्क आए चीतों को रिलीज किया और कहा कि मध्य प्रदेश में चीतों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चीतों के आने के बाद प्रगति के और अवसर पैदा होंगे
Saturday, 18 February 2023
Project Cheetah: कूनो नेशनल पार्क में चीतों को लेकर उतरे हेलीकॉप्टर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया रिलीज
दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीते ग्वालियर होते हुए कूनो नेशनल पार्क पहुंच गए। चीतों को लेकर वायुसेना के तीन चिनूक हेलीकॉप्टर कूनो नेशनल पार्क पहुंचे। अब इन चीतों को हेलीकॉप्टर से उतारा जा रहा है। इसके बाद चीतों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव बाड़े में रिलीज करेंगे
Wednesday, 15 February 2023
मध्य प्रदेश: रीवा एयरपोर्ट का शिलान्यास आज, मुख्यमंत्री शिवराज और केंद्रीय मंत्री सिंधिया रखेंगे आधारशिला
विंध्य को एयरपोर्ट के रूप में नई सौगात मिलने जा रही है। यहां भोपाल, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर और खजुराहो के बाद छठवें हवाई अड्डे का शिलान्यास होने वाला है। बता दें कि खुद केंद्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रीवा एयरपोर्ट के निर्माण का भूमिपूजन करने आ रहे है
Monday, 13 February 2023
Indore: विकास यात्रा में बोले CM शिवराज सिंह चौहान, 'हमने गंभीर और नर्मदा नदीं को जोड़कर दिखाया'
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को इंदौर में आयोजित विकास यात्रा में कहा कि एक समय जब कांग्रेस की सरकार थी तो उस समय विधानसभा में नर्मदा जी का पानी शिप्रा में डाले जाने की मांग उठाई गई थी, लेकिन उस समय के मुख्यमंत्री ने कहा था कि यह असंभव है। उन्होंने कहा कि जब से मैं मुख्यमंत्री बना तो मैंने इसे संभव करने का प्रयास किया है।
Thursday, 09 February 2023
मध्य प्रदेश: कांग्रेस ने कमलनाथ को बताया 'अवश्यंभावी मुख्यमंत्री', शिवराज ने ली चुटकी
मध्य प्रदेश प्रदेश के इसी साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पूर्व सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। बता दें कि कांग्रेस द्वारा कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताए जाने पर अंदरूनी गुटबाजी उभरने के बीच अब उन्हें अवश्यंभावी मुख्यमंत्री बताया जा रहा है
Wednesday, 08 February 2023
मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज सिंह को कमलनाथ की सलाह, बोलें- अच्छे कलाकार हैं, मुंबई चले जाएं और एक्टिंग करें
पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने उमरिया में शिवराज सिंह चौहान को सलाह दी कि वह एक अच्छे कलाकार हैं, मुंबई चले जाएं और एक्टिंग करें। क्योंकि जितनी नाटक-नौटंकी वह करते हैं तो इसमें कोई उनका मुकाबला नहीं कर सकता
Tuesday, 31 January 2023
मध्य प्रदेश: कलेक्टर और कमिश्नर कॉन्फ्रेंस हुई शुरू, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कर रहे अधिकारियों से बात
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में की लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्री और विधायकों के बाद अब अधिकारियों से अलग-अलग चर्चा कर रहे हैं। बता दें कि कलेक्टर-कमिश्नर, आईजी-एसपी कॉन्फ्रेंस में करीब आधा दिन अधिकारियों से चर्चा के लिए आरक्षित रखा गया है