UP: बच्चा चोरी की अफवाह में दो लोगो पर जानलेवा हमला, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

बच्चा चोरी की अफवाह में दो लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। इस बीच दो लोगों की बुरी तरह से पिटाई की गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को शाहगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी आरोपियों पर धारा 147 और 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

जौनपुर। बच्चा चोरी की अफवाह में दो लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। इस बीच दो लोगों की बुरी तरह से पिटाई की गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को शाहगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी आरोपियों पर धारा 147 और 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

पिछले कुछ दिनों से जिले और पूरे प्रदेश में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह तेजी से फैली है। गलत अफवाह के चलते जगह जगह मानसिक रूप बीमर व बाहरी लोगों को बच्चा चोर समझकर कुछ लोगों द्वारा पिटाई की जा रही है। पिटाई के चलते कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कदम उठा रही है।

एसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि बीते आठ सितम्बर को शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में दो लोगों को बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। इस बीच दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 11 नामजद लोगों के खिलाफ धारा 147 और 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तालाश में जुट गई। 

इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों शाहगंज पुलिस ने आज कामरान पुत्र मो0 रजा, कादिर पुत्र मो0 शमशाद, आसिफ पुत्र मो0 शाहिद, कासिम पुत्र जनाब हुब्बन, ज्ञानचन्द पुत्र अरविन्द कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना स्तर पर टीम गठित कर ली गई है।

calender
13 September 2022, 01:13 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो