दिल्ली पुलिस ने कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर लोगों ने जताया अपना गुस्सा

सोशल मीडिया पर जहाँ कुछ पुलिस अफसर अपनी जान पर खेल कर लोगों को बचाते वीडिओज़ में नज़र आतें हैं। वहीँ कुछ ऐसे पुलिस वाले भी हैं ,जिनपर लोगों द्वारा आलोचना की जा रही है। एक्टर राजेश तैलंग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दिल्ली की पुलिस पर गुस्सा जताया है

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

सोशल मीडिया पर जहाँ कुछ पुलिस अफसर अपनी जान पर खेल कर लोगों को बचाते हुए वीडिओज़ में नज़र आतें हैं। वहीँ कुछ ऐसे पुलिस वाले भी हैं ,जिन पर लोगों द्वारा आलोचना की जा रही है। एक्टर राजेश तैलंग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दिल्ली की पुलिस पर गुस्सा जताया है।

दरअसल , वीडियो में पुलिस वाला सड़क पर गाना गा रहें एक शख्स को हटा रहा है। यह वीडियो दिल्ली का बताया जा रहा है। जो काफी वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो पर 3 हज़ार से भी ज़्यादा लोगों ने ट्वीट किया है। और कई लोगों ने एक्टर राजेश के स्पोर्ट में ट्वीट भी किये है।

 

वायरल विडिओ में आप देख सकते हैं, एक शख्स है जो सड़क पर गिटार लिए गाना गा रहा है। उसके चारों ओर बहुत से लोग उसका गाना सुन रहें हैं। इस बीच एक पुलिस वाला उस शख्स के पास आता है और उसे भगाने लगता है। जिसकी वीडियो शेयर करते हुए एक्टर राजेश तैलंग ने दिल्ली पुलिस पर अपनी नाराज़गी जताई है। साथ ही कुछ लोगों ने एक मुंबई का पोस्ट शेयर किया, जिसमें सड़क किनारे एक शख्स भी गिटार लेकर गाना गा रहा था, और साथ में लिखा मुंबई में आपका स्वागत है।

एक्टर ने की दिल्ली पुलिस की आलोचना

एक्टर राजेश तैलंग ने दिल्ली पुलिस की आलोचना करते हुए लिखा - दिल्ली पुलिस का यह तरीका सही नहीं है, आर्टिस्ट्स और संगीतकार हमारी दिल्ली की शान है। एक्टर को कई लोगों ने स्पोर्ट करते हुए काफी ट्वीट भी किये।

calender
05 January 2023, 05:21 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो