पिता ने बैठे- बैठे खोजा, बेटी के लिए बॉयफ्रेंड

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहने वाली एक लड़की को बॉयफ्रेंड की तालाश थी। इसके लिए उसने सोशल मीडिया प्लेटफार्म डे़टिंग एप्स का सहारा लिया. लेकिन बहुत खोजने के बाद उस लड़की के इच्छानुशार बॉयफ्रेंड

Janbhawana Times
Janbhawana Times

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहने वाली एक लड़की को बॉयफ्रेंड की तालाश थी। इसके लिए उसने सोशल मीडिया प्लेटफार्म डे़टिंग एप्स का सहारा लिया. लेकिन बहुत खोजने के बाद उस लड़की को इच्छानुसार बॉयफ्रेंड नहीं मिला। उसने तंग आकर सोशल मीडिया से किनारा कर लिया था। ऐसे में लड़की के पिता ने अपनी बेटी के लिए बॉयफ्रेंड खोजने में मदद की। आपको बता दें कि. इस बात की जानकारी लड़की ने खुद सोशल मीडिया में दी है। लड़की का नाम एलिस जेम्स है, जिसकी उम्र 30 साल है, उन्होने हाल ही में सोशल मीडिया टिकटॉक पर एक वीड़ियों शेयर करते हुए बॉयफ्रेंड मिलने की कहानी शेयर की है। जिनमें एलिस ने बताया कि कैसे उनके पिता ने बॉयफ्रेंड खोजने में उनकी मदद की ऐलिस के वीडियों में करीब 15 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके है।

ऐलिस ने बताया कि एक दिन मै डेटिंग एप्स डिलीट करके वह अपने पापा के पास बैठी हुई थी। तभी उन्हे एक लड़का दिखाई दिया. उन्होने मुझसे पूछा लड़का कैसा है? मैने जबाव दिया, बहुत स्मार्ट, इस पर पापा ने कहा तुम यहीं रूकों मै उस लडके से बात करके आता हू। पिता को उठते हुए देख ऐलिस थोड़ी हैरान हो गई थी पर ऐलिस के पिता ने उठ कर सीधे जाकर अजनबी लड़के से बात करना शुरू कर दिया, बात करते- करते उन्होने इस बात का पता लगा लिया था कि लड़का सिंगल है, जैसे ही उन्हे पता चला कि लड़का सिंगल वैसे ही पिता ने कहा कि मेरी बेटी भी सिंगल है, वो सामने बैठी है। 

इसके बाद उन्होने लड़के को घर ले आएं और साथ में सभी लोग बैठकर खूब हंसी मजाक हुआ, आखिर में चलते समय उन्होने मोबाइल नंबर का आदान प्रदान करवा दिया। कुछ दिनों के बातचीत के बाद ऐलिस ने लड़के को प्रपोज कर दिया। दोनों ने रिलेशन को आगे बढ़ाने का फैसला ले लिय़ा, ऐलिस ने कहा की मैं ऐसा लड़का ही  चाहती थी, मुझे ऐसे ही लड़के की तालाश थी, जो ईमानदार हो और साथ निभा सके। ऐलिस कहा की बॉयफ्रेंड की तालाश में पिता का अहम रोल है।

calender
14 August 2022, 05:30 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो