Kerala: पैसों की तंगी के चलते घर बेचने जा रहा था शख्स, तभी 1 करोड़ की लॉटरी लग गई

किसकी किस्मत कब पलट जाए ये कोई नहीं जानता। हाल ही में केरल में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक शख्स कर्ज में डूबा हुआ था। कर्ज चुकाने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे इसलिए 50 वर्षीय मोहम्मद बावा अपना घर बेचने वाला था। तभी अचानक उसे 1 करोड़ की लॉटरी लग गई।

Janbhawana Times

केरल के उत्तरी जिले के मंजेश्वर के रहने वाले बावा पर रिश्तेदारों और बैंक का 50 लाख रुपये का कर्ज था। उसने अपनी दो बेटियों की शादी और व्यापार में हुए घाटे से उबरने के लिए यह कर्ज लिया था। 

इससे पहले कि बावा अपना घर बेचते उनकी किस्मत अचानक खुल गई। घर बेचने के कुछ ही घंटों पहले बावा की 1 करोड़ रुपए की लॉटरी लग गई। उन्होंने तत्काल घर बेचने की डील कैंसिल कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉटरी की रकम में से उन्हें टैक्स काटकर 63 लाख रुपए मिलेंगे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag