मुंबई लोकल में लड़कियों के कपडे पहनकर इस शख्स ने किया ऐसा रैंप वॉक, लोगों के रिएक्शन देख छूट जाएगी आपकी भी हंसी

शिवम भारद्वाज नाम के एक फैशन ब्लॉगर ने मुंबई लोकल लड़कियों के कपडे पहनकर किया रैंप वॉक, जिसे देख सभी लोग हैरान हो गए है। आप भी देखिये ये अजब - गजब नज़ारा।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

सोशल मीडिया पर फेमस होने और रील्स बनाने के लिए न जाने लोग क्या कुछ हरकतें नहीं करने लगते। आपने देखा होगा की पिछले कुछ दिनों पहले दिल्ली मेट्रो में रील्स बनती एक लड़की का वीडियो काफी चर्चाओं में रहा था। जिसमें वह सभी को डराती नज़र आ रही थी। ऐसा ही एक मेट्रो का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। जिसमें एक लड़का लड़कियों के कपडे पहनकर घूम रहा है।

वायरल हो रहा यह वीडियो मुंबई लोकल का है। जहाँ एक लड़के ने लड़कियों की तरह स्कर्ट पहनकर रील्स बनाते देखा गया। इस बीच वहां मौजूद सभी यात्रियों के रिएक्शंस देखने लायक थे। जो भी उसे देखता उसका मुँह खुला का खुला ही रह जाता। वीडियो में आप जिस लड़के को देख रहे हो उसका नाम शिवम भारद्वाज (Shivam Bhardwaj) बताया जा रहा है। जो अब वह सोशल मीडिया पर 'द गाय इन ए स्कर्ट' ('The Guy in a Skirt') नाम से काफी फेमस हो गया है। यह एक फैशन ब्लॉगर हैं जो अपने कमाल की रील्स से आये दिन वायरल होते रहते हैं।

इस वीडियो में भी आप देख सकते हैं की शिवम भारद्वाज ने मुंबई लोकल में ब्लैक कलर की स्कर्ट पहनी हुई है और उनका पूरा ऑउटफिट ब्लैक कलर में है जो की बेहद ही खूबसूरत नज़र आ रहा है। शिवम भारद्वाज ने आँखों पर ब्लैक गॉगल और बाल खुले रखे हैं और बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ मुंबई लोकल में रैंप वॉक कर रहें हैं।

 

शिवम भारद्वाज को ऐसा करते देख सभी लोग हक्के - बक्के हो गए और हैरान हो रहें हैं। वीडियो में सभी लोगों का रिएक्शन देख आपको भी हंसी आ जाएगी। हैरान हुए लोग एक टक शिवम भारद्वाज को देखे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो काफी वायरल हो गया है। जिस मकसद से शिवम भारद्वाज ने मुंबई लोकल में रैंप वॉक किया उनका वह मिशन कामियाब हो गया। आप भी देखिये यह वीडियो और लोगों के रिएक्शंस देख लुफ्त उठायें।

calender
20 March 2023, 02:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो