Viral Video: इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्लेन के हुए दो टुकड़े

सोशल मीडिया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग बार बार इस वीडियो को देख रहे हैं। लोग वीडियो देखकर हैरान हो रहे हैं कि आखिर ये कैसे हो सकता है। आप भी इस वीडियो को देखकर चौंक जाएंगे

Janbhawana Times
Janbhawana Times

सोशल मीडिया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग बार बार इस वीडियो को देख रहे हैं। लोग वीडियो देखकर हैरान हो रहे हैं कि आखिर ये कैसे हो सकता है। आप भी इस वीडियो को देखकर चौंक जाएंगे।

वीडियो में एक पीले रंग का विमान लैंड करते वक्त दो हिस्सों में बट गया। देखते ही देखते प्लेन के दो टुकड़े हो गए। ये घटना गुरुवार को कोस्टा रिका में हुई है। जहां एक कार्गो प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी और इस दौरान वह दो टुकड़े हो गया।

विमान के टूटते ही पूरे एयरपोर्ट धुआं-धुआं हो गया। ये जर्मन लॉजिस्टिक्स कंपनी DHL का विमान था। घटना के बाद सैन जोस में इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी तौर पर बंद करना पड़ गया।

 

कोस्ट रिका के फायरफाइटर्स का कहना है कि विमान में सवार क्रू मेंबर्स को चोट नहीं आई है, जबकि पायलट को मामूली सी चोट आई है जिसका इलाज अभी भी जारी है।

 

घटना के बारे में पूरी जानकारी देते हुए बताया गया कि सुबह करीब 10:30 बजे बोइंग-757 प्लेन ने उड़ान भरी लेकिन अचानक कुछ मैकेनिकल खामी के चलते प्लेन को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई। और इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान दो हिस्सों में बट गया। विमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग कमेंट्स कर पायलट की अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।

calender
08 April 2022, 12:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो