लड़की की कब मांग भरकर चला गया शख्स और पता भी नहीं चला, अब नहीं मिल रहा उसका पति

होली के त्यौहार पर सभी लोग मस्ती करते है। इस दिन सभी एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं और मुबारकबाद देते हैं। आजकल हर्बल रंगों को अधिक इस्तेमाल किया जाता है जिससे रंग से आपकी स्किन पर कोई नुकसान ना हो और साथ ही आसानी से भी छूट जाये।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

होली के त्यौहार पर सभी लोग मस्ती करते है। इस दिन सभी एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं और मुबारकबाद देते हैं। आजकल हर्बल रंगों को अधिक इस्तेमाल किया जाता है जिससे रंग से आपकी स्किन पर कोई नुकसान ना हो और साथ ही आसानी से भी छूट जाये। लेकिन आज भी कुछ लोग हैं जो होली पर पक्के रंगों का इस्तेमाल करते हैं जो आसानी से नहीं हटते। यही नहीं साथ ही आज के समय में होली के त्यौहार पर लोग एक दूसरे के साथ अभद्रता करते नज़र आते हैं। ऐसी ही एक हरकत की है सोशल मीडिया पर इस लड़की के साथ जिसका वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है।

तेज़ी से वायरल हो रहे इस वीडियो में होली के दिन रंग लगाने आये किसी शख्स ने इस लड़की की मांग भर दी और फिर भाग गया। होली के दिन काफी लोगों के साथ ऐसा होता है की मस्ती - मस्ती में ही न जाने कौन किसके रंग लगा जाता है। क्योंकि सबके चेहरों पर रंग लगे होते हैं जिससे सामने वाले को पहचानना मुश्किल हो जाता है।

लेकिन इस लड़की के साथ कुछ अलग ही हुआ। दरअसल, हुआ यू की होली के दिन कोई इस लड़की की पक्के रंग से मांग भरकर चला गया। हैरानी की बात तो यह है की लड़की को मालूम ही नहीं की किसने मांग भर दी और अब यह रंग उसकी मांग से हटाने से भी नहीं हट रहा है। सोशल मीडिया पर इस लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपना दर्द बयां करती हुई कहती है की - भाई होली के नाम पर कोई शख्स मेरी हमेशा के लिए मांग भरकर चला गया है, 3 दिन से रगड़ रही हु लेकिन यह निकल ही नहीं रहा है। इतना ज़्यादा गाढ़ा प्यार कर गए हो। बताओ हमारी शादी भी हो गयी और हमें पता भी नहीं चला। यह क्या शोभा देता है आपको। हम आपको मारते थोड़ी न यार 21 साल से हम भी सिंगल हैं। कोई नहीं अचानक से शादी हो गयी लेकिन बता तो देते किस्से हुई है और हम भी खुश हो जाएँ। अब कोई पूछेगा की मांग कौन भर कर चला गया तो किसका नाम लेंगे। अच्छे परिवार के लोग ऐसा करते हैं क्या? अब हम फॉर्म में क्या लिखें?

 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी लोग शेयर कर रहें हैं। इस वीडियो को देख हंसी भी आती है और हैरानी भी होती है। इस वीडियो में लड़की का जवाब इतना मज़ेदार है की लोग इसको खूब पसंद कर रहें हैं।

calender
15 March 2023, 03:47 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो