9 महीने प्रेग्नेंट महिला ने साड़ी में किए ऐसे योगासन, आपके भी देखकर उड़ जाएंगे होश, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया आए दिन कई ऐसे वीडियो सामने आते रहते, जो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही चर्चा का विषय बन जाते है. इन दिनों एक ऐसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो बेंगलुरु की एक गर्भवती महिला का है.

calender

बेंगलुरु: सोशल मीडिया आए दिन कई ऐसे वीडियो सामने आते रहते, जो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही चर्चा का विषय बन जाते है. इन दिनों एक ऐसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो बेंगलुरु की एक गर्भवती महिला का है. जहां एक तरफ लोग महिला की वीडियो को देखकर हैरान है तो वहीं इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर भी भी मजबूर कर दिया. वीडियो में क्या है खास चलिए जानते है. 

9 महीने प्रेग्नेंट महिला 

वायरल वीडियो में 39 हफ्ते यानी की 9 महीने की एक गर्भवती महिला है, जिसमें वह साड़ी पहनकर ऐसे-ऐसे कठिन योगासन करती नजर आ रही हैं, जिन्हें सामान्य लोग भी आसानी से नहीं कर पाते. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला का नाम शशि प्रभा द्विवेदी है, जो पेशे से योग शिक्षिका हैं. खास बात यह है कि उनकी डिलीवरी में केवल कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन इसके बावजूद वह बिना किसी परेशानी के चक्रासन जैसा मुश्किल योगासन करती दिखाई दे रही हैं। खास बात है इस दौरान में वीडियो में उनके चेहरे पर किसी तरह की परेशानी या थकान नजर नहीं आ रही है. 

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया रिएक्ट 

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। एक तरफ जहां कुछ लोगों शशि प्रभा की फिटनेस, कॉन्फिडेंस और योगा के लिए उनके डेडिकेशन की कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर कई लोग महिला के इस तरह योगासन करने को लेकर चिंता जताते भी नजर आ रहे हैं. 

लोगों का कहना कि गर्भावस्था के आखिरी चरण में इस तरह के कठिन योगासन करना जोखिम भरा हो सकता है. इसके साथ ही कुछ यूजर्स ने इसे सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी हासिल करने का एक तरीका भी बताया है. 

महिला ने दी सफाई 

बता दें, बढ़ती आलोचनाओं के बीच शशि प्रभा ने अपनी वीडियो को लेकर सफाई देते हुए कहा कि यह किसी को प्रभावित करने या कुछ साबित करने की कोशिश किया गया है, बल्कि यह मेरी सालों की मेहनत और नियमित अभ्यास का परिणाम है. उन्होंने बताया कि योग उनकी जीवनशैली का हिस्सा है और वह अपने शरीर की क्षमता को अच्छी तरह समझती हैं. हालांकि शशि प्रभा के  वीडियो को लेकर सफाई देने के बाद भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और जमकर वायरल हो रहा है.  First Updated : Thursday, 04 June 2026

Topics :