सोशल मीडिया की दुनिया में एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुर्गी सोने के अंडे देती हुई नजर आ रही है. ये नजारा किसी परीकथा की तरह लगता है, लेकिन वीडियो की रियलिस्टिक क्वालिटी ने लोगों को एक पल के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या ये सच हो सकता है?
जैसे ही वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ, लाखों लोगों ने इसे देखा और कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई. लोगों ने इस अनोखे वीडियो को देखकर लिखा - काश ऐसा सच में होता! दरअसल, ये पूरा दृश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बनाया गया है, लेकिन इसकी क्रिएटिविटी और प्रेजेंटेशन ने सभी को हैरान कर दिया.
वीडियो की शुरुआत होती है एक मुर्गी से, जो एक दमकता हुआ सोने का अंडा देती है. जैसे ही ये नजारा सामने आता है, कैमरा किसान की तरफ घूमता है, जिसके चेहरे पर अविश्वास और खुशी एक साथ झलकती है. वीडियो में दिखाया गया है कि फार्म की हर मुर्गी अब आम अंडे नहीं, बल्कि सोने के अंडे दे रही है. खेत एक साधारण फार्म से बदलकर एक चमत्कारी जगह बन गया है जहां हर ओर सोने की चमक फैली हुई है.
जैसे ही खबर फैलती है कि किसी किसान की मुर्गियां सोने के अंडे दे रही हैं, लोग दूर-दूर से इस अद्भुत नजारे को देखने पहुंचने लगते हैं. फार्म पर बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक की भीड़ उमड़ पड़ती है और वहां एक मेले जैसा माहौल बन जाता है.
फार्म पर भारी भीड़ और बढ़ती मांग को देखते हुए किसान अंडों की बिक्री शुरू कर देता है. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे वो कुछ ही समय में अमीर बन जाता है और उसका साधारण फार्म अब 'गोल्डन फार्म' बन चुका है. जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया, इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने तारीफों की झड़ी लगा दी. एक यूजर ने लिखा- अगर ये सच होता तो मैं भी मुर्गियां पालना शुरू कर देता! वहीं दूसरे ने कहा- AI ने अब कल्पनाओं को असलियत के करीब ला दिया है.
ये पूरी कहानी वास्तविक नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया एक रचनात्मक वीडियो है. इसका उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करना, चौंकाना और सोचने पर मजबूर करना है. इस डिजिटल फैंटेसी ने दिखा दिया है कि AI की दुनिया में अब कुछ भी संभव है. First Updated : Saturday, 10 May 2025