नल से पानी पीने के बाद बंदर ने किया ऐसा काम कि यूजर्स का जीत दी लिया दिल, वीडियो वायरल
उत्तराखंड पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक बंदर को पानी पीते हुए देखा जा सकता है. लेकिन इसके बाद जो होता है, वही इस वीडियो को खास बना देता है.

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी है. ऐसे समय में पानी की अहमियत को समझाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खास बात यह है कि इस वीडियो का मुख्य किरदार कोई इंसान नहीं बल्कि एक बंदर है, जिसकी समझदारी ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. क्या है वायरल वीडियो चलिए जानते है.
उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया वीडियो
हाल ही में उत्तराखंड पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक बंदर को पानी पीते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में नजर आता है कि तेज गर्मी के बीच प्यासा बंदर एक खुले नल के पास पहुंचता है और आराम से पानी पीकर अपनी प्यास बुझाता है. लेकिन इसके बाद जो होता है, वही इस वीडियो को खास बना देता है.
समझदारी की बात, बेज़ुबान के साथ!
प्यास बुझाने के बाद नल को बंद करने की यह ज़िम्मेदारी हर इंसान के लिए एक बड़ा सबक है। जब ये वन्यजीव जल का मोल समझ सकते हैं, तो हमें भी जागरूक बनना होगा।
पानी बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं।#SaveWater #UttarakhandPolice pic.twitter.com/7HpNJGjlrM— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) June 8, 2026
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि पानी पीने के बाद बंदर वहां से तुरंत नहीं जाता और वह अपने हाथ से नल को बंद कर देता है ताकि पानी बेवजह बहता न रहे. बंदर की यह छोटी-सी लेकिन जिम्मेदार हरकत सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रही है. लोग इसे पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं.
जल संरक्षण का दिया संदेश
वीडियो साझा करते हुए उत्तराखंड पुलिस ने भी लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया। पुलिस ने कहा कि पानी एक अनमोल संसाधन है और इसका सही उपयोग करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. संदेश में यह भी बताया गया कि अगरएक जानवर पानी की बर्बादी रोकने की समझ रख सकता है, तो इंसानों को भी इस दिशा में गंभीरता दिखानी चाहिए.
सोशल मीडिया पर वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में इसे शेयर भी किया जा रहा है. कई यूजर्स ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि बंदर ने जिम्मेदारी निभाने का ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिससे हर किसी को सीख लेनी चाहिए.


