बेटी का अनोखा तोहफा, गोल्ड ज्वेलरी बॉक्स देखते ही रो पड़ी मां, देखें वायरल वीडियो

इंटरनेट पर मां-बेटी के अनमोल और पवित्र रिश्ते को बयां करता एक बेहद भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बेटी चार साल बाद सात समंदर पार से चुपके से अपने घर लौटती है और अपनी मां को एक ऐसा नायाब तोहफा देती है.

calender

नई दिल्ली: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ऐसी कहानियां सामने आती हैं, जो दिल को छू जाती हैं. इन दिनों इंटरनेट पर मां-बेटी के अनमोल और पवित्र रिश्ते को बयां करता एक बेहद भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बेटी चार साल बाद सात समंदर पार से चुपके से अपने घर लौटती है और अपनी मां को एक ऐसा नायाब तोहफा देती है. जिसे देखकर मां अपने आंसू नहीं रोक पातीं. इस खूबसूरत और इमोशनल पल को जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं.

मां को दिया सरप्राइज

यह वायरल वीडियो मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर वंशिका का है. वंशिका वर्तमान में जर्मनी में रहती हैं. वंशिका करीब चार साल पहले अपने सुनहरे भविष्य और सपनों को साकार करने के लिए विदेश गई थीं. लंबे इंतजार के बाद जब वह घर लौटीं, तो उन्होंने अपनी मां के लिए कुछ ऐसा प्लान किया जो अब लाखों लोगों का दिल जीत रहा है. 

मां के लिए लाईं सोने के दो खूबसूरत सेट

वीडियो के दृश्यों में देखा जा सकता है कि वंशिका अचानक अपनी मां के सामने जाकर खड़ी हो जाती हैं. मां को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनकी बेटी उनके सामने है और अगले ही पल उन्हें जीवन की सबसे बड़ी खुशी मिलने वाली है. वंशिका मुस्कुराते हुए अपने पीछे छिपाया हुआ एक ज्वेलरी बॉक्स आगे बढ़ाती हैं। जैसे ही बॉक्स खुलता है, उसमें चमकता हुआ सोने का नेकलेस देखकर मां अवाक रह जाती हैं.

फूट-फूटकर रो पड़ीं मां

अभी मां इस खुशी को संभाल ही रही होती हैं कि वंशिका तुरंत दूसरा ज्वेलरी बॉक्स भी उनके हाथ में थमा देती हैं. जिसमें सोने के गहनों का एक और शानदार सेट था. एक साथ दो-दो कीमती उपहार और अपनी बेटी की इस कामयाबी को देखकर मां पूरी तरह भावुक हो जाती हैं और गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगती हैं. 

त्याग के लिए धन्यवाद

वंशिका ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए एक बेहद दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा. उन्होंने बताया कि जब वह चार साल पहले जर्मनी जा रही थीं, तभी उन्होंने मन में यह संकल्प लिया था कि अपनी पहली गाढ़ी कमाई से वह सबसे पहला और खास तोहफा अपनी मां को ही देंगी. यह उपहार उनकी मां के जीवनभर के संघर्ष, त्याग और परवरिश के प्रति एक छोटा सा धन्यवाद है. उन्होंने लिखा कि उनकी मां दुनिया की हर खुशी की हकदार हैं और वह अपनी पूरी जिंदगी उन्हें एक 'रानी' की तरह ठाठ से रखना चाहती हैं.

इंटरनेट पर उमड़ा लोगों का प्यार

यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है. कमेंट बॉक्स में नेटिजन्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि इस वीडियो ने उनकी भी आंखें नम कर दी हैं, तो वहीं कुछ का कहना है कि बच्चों की सफलता के पीछे माता-पिता का जो अदृश्य संघर्ष होता है. First Updated : Saturday, 11 July 2026

Topics :