सुनसान सड़क पर सो रहा था कुत्ता तभी पीछे से आया तेंदुआ, फिर जो हुआ, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में देखा जा सकता है तेंदुआ एक आवारा कुत्ते पर हमला करने की कोशिश करता है लेकिन इसके बाद जो होता उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देर रात एक तेंदुआ शहर की सड़क पर घूमता दिखाई देता है. वीडियो में देखा जा सकता है तेंदुआ एक आवारा कुत्ते पर हमला करने की कोशिश करता है, लेकिन कुत्ता सतर्कता दिखाते हुए समय रहते वहां से भाग निकलता है. वहीं इस दौरान यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद जाती है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. 

कब हुई ये घटना 

वायरल फुटेज के अनुसार, घटना रात के समय की है, जब सड़क पर सन्नाटा पसरा हुआ था और सड़क के बीचोंबीच एक कुत्ता आराम से सो रहा था. तभी एक तेंदुआ बेहद धीरे-धीरे उसके करीब पहुंचता है और अचानक हमला कर देता है. हालांकि, हमले के ठीक उसी पल कुत्ते की नींद खुल जाती है और वह तेजी से पीछे हटते हुए वहां से भाग निकलता है. दिलचस्प बात यह रही कि तेंदुए ने दोबारा उसका पीछा नहीं किया और कुछ ही क्षण बाद अपनी राह पर आगे बढ़ गया.

सीसीटीवी फुटेज में दर्ज समय के मुताबिक, यह घटना 19 जुलाई की रात करीब 2:24 बजे की बताई जा रही है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बेंगलुरु का है, हालांकि संबंधित अधिकारियों की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

युजर्स ने किया रिएक्ट 

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके बाद इसे हजारों लोग देख चुके हैं. वीडियो पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. कुछ लोगों ने इसे जंगल और शहर के बीच बढ़ते संपर्क का परिणाम बताया, जबकि कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की है. एक यूजर ने लिखा कि अब वह कुत्ता शायद कभी उस इलाके में नजर नहीं आएगा। वहीं, दूसरे यूजर ने इसे कुत्ते की किस्मत का साथ बताया है. यहीं वजह है कि ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो