बाल खींचकर थप्पड़, फिर धक्का देकर गिराया! थार वाले का हैवानियत भरा वीडियो वायरल

चंडीगढ़ की सड़कों से एक शर्मनाक घटना का वीडियो सामने आया है, जिसने इंसानियत को हैवान बनते हुए दिखाया. एक महंगी थार से उतरा रईसजादा एक लड़की पर टूट जाता हैं.

Sonee Srivastav

चंडीगढ़: चंडीगढ़ की सड़कों पर एक शर्मनाक घटना ने सभी को हिला दिया है. महंगी थार गाड़ी से उतरा एक युवक नशे में धुत होकर एक लड़की पर टूट पड़ा. वायरल वीडियो में वह उसे बालों से खींचता है, कई थप्पड़ मारता है और गंदी-गंदी गालियां देता है. लड़की दर्द से चीखती रहती है, लेकिन वह नहीं रुकता. पास में उसका दोस्त भी दूसरी लड़की को पकड़े हुए है. सभी नशे की हालत में लग रहे हैं.

वीडियो में क्या-क्या हुआ ?

वीडियो शुरू होते ही काली बनियान वाला युवक थार से उतरता है और सीधे लड़की पर हमला बोल देता है. वह उसके बाल जोर से पकड़ता है और एक के बाद एक थप्पड़ जड़ता है. दोनों तरफ से गाली-गलौज की बौछार होती है. लड़की बचाव की कोशिश करती है, लेकिन वह और जोर से मारता है.

धमकी और क्रूरता की हद 

जब युवक गाड़ी में बैठकर भागने लगता है, तो लड़की उसे रोकने दौड़ती है. वह चिल्लाता है, "समझा लो इसको, मैं तेरी जिंदगी खराब कर दूंगा!" फिर जोर का धक्का मारकर उसे सड़क पर गिरा देता है. गाड़ी आगे बढ़ाते समय भी वह नहीं रुकता, जिससे लड़की फिर गिर जाती है. सफेद शर्ट वाला दूसरा लड़का उसे बचाने की कोशिश करता है, लेकिन असफल रहता है.

लोगों की बेरुखी और पुलिस की चुप्पी

घटना के वक्त आसपास कई लोग खड़े थे, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया. सब मोबाइल निकालकर वीडियो बनाते रहे. यह दर्शाता है कि समाज में संवेदनशीलता कितनी कम हो गई है. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की या बयान नहीं दिया. ऐसी घटनाएं महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा और रईसजादों की गुंडागर्दी को उजागर करती हैं.

नशा और पावर का घमंड कितना खतरनाक हो सकता है, यह वीडियो सबक देता है. उम्मीद है पुलिस जल्द एक्शन लेगी और दोषियों को सजा मिलेगी. समाज को भी आगे आकर ऐसी हरकतों का विरोध करना चाहिए. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag