नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो सामने आते हैं लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे लोगों के दिलों तक पहुंच जाते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही इमोशनल और प्यारा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता अपनी नन्ही बेटी के साथ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों की मासूमियत, मुस्कान और आपसी बॉन्डिंग ने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. क्या है इस वीडियो में खास चलिए जानते है.
बता दें, यह वीडियो इंटरनेट पर कंटेंट क्रिएटर यश श्रीवास्तव द्वारा शेयर किया गया है. यश अक्सर अपनी बेटी के साथ म्यूजिक से जुड़े वीडियो पोस्ट करते रहते हैं, लेकिन इस बार का वीडियो लोगों को कुछ ज्यादा ही पसंद आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है पिता और बेटी बॉलीवुड के पॉपुलर सॉग 'दिल डूबा' को गाते हुए नजर आ रहे है.
वीडियो की शुरुआत में यश अपनी बेटी अविका को गोद में लेकर गाना शुरू करते हैं. जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता है, छोटी अविका भी अपनी मासूम आवाज में बीच-बीच में सुर मिलाने की कोशिश करती है. एक पल ऐसा भी आता है जब वह अचानक बड़े ही क्यूट अंदाज में रिएक्शन देती है, जिसे सुनकर उसके पिता मुस्कुरा पड़ते हैं. यही पल इस वीडियो को खास बना देता है.
वीडियो में दोनों के चेहरे पर दिखने वाली खुशी और एक-दूसरे के लिए प्यार ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और कमेंट सेक्शन में पिता-बेटी की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
कई लोगों ने लिखा कि वीडियो ने उन्हें अपने बचपन और परिवार के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों की याद दिला दी. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि आज के व्यस्त दौर में ऐसे वीडियो रिश्तों की अहमियत और परिवार के साथ बिताए गए छोटे-छोटे पलों की खूबसूरती को याद दिलाते हैं. यही वजह है कि पिता और बेटी की इस प्यारी जुगलबंदी ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है और ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. First Updated : Sunday, 07 June 2026