14000 किराया, 3500 का राशन, कॉरपोरेट एम्प्लॉई ने बताया मनाली में रहने का कुल खर्च

वर्क फ्रॉम होम के इस दौर में अब एक नया ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है वर्क फ्रॉम माउंटेन.लेकिन जब भी पहाड़ों में जाकर बसने का ख्याल आता है.

calender

नई दिल्ली: महानगरों की भागदौड़, भारी ट्रैफिक और प्रदूषण से परेशान होकर क्या आपका मन भी कभी पहाड़ों की शांत वादियों में खो जाने का करता है? 'वर्क फ्रॉम होम' के इस दौर में अब एक नया ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है वर्क फ्रॉम माउंटेन.लेकिन जब भी पहाड़ों में जाकर बसने का ख्याल आता है, तो सबसे बड़ा सवाल बजट का आता है. मूल रूप से नई दिल्ली के रहने वाले अजय फिलहाल हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर मनाली में रहकर एक सुकून भरी कॉर्पोरेट लाइफ जी रहे हैं. 

भोजन और राशन

फ्लैट में किचन की सुविधा होने के कारण वह घर पर ही खाना बनाते हैं. उनके महीने के राशन का खर्च लगभग 3,500 रुपये आता है. कभी-कभार बाहर आउटिंग या रेस्टोरेंट में खाने पर लगभग 500 रुपये तक का अतिरिक्त खर्च हो जाता है.

मनाली में रहने का पूरा मासिक बजट

मनाली जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में रहने का खर्च उतना ज्यादा नहीं है जितना लोग अक्सर मान लेते हैं. एक वर्किंग प्रोफेशनल के लिए वहां का पूरा खर्च इस तरह बैठता है.

किराया और यूटिलिटी

अजय ने मनाली में 1 BHK फ्लैट किराए पर लिया है. इस फ्लैट का मासिक किराया 14,000 रुपये है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसी किराए में बिजली का बिल और हाई-स्पीड वाई-फाई का खर्च भी शामिल है, जो वर्क फ्रॉम होम के लिए सबसे जरूरी है.

फिटनेस और लाइफस्टाइल

खुद को फिट रखने के लिए अजय मनाली में ही एक जिम जाते हैं, जिसकी मासिक फीस 1,500 रुपये है.

लोकल ट्रांसपोर्ट

पहाड़ों की साफ हवा में अजय ज्यादातर दूरी पैदल ही तय करना पसंद करते हैं. इस वजह से उनका लोकल ट्रैवल या कन्वेंस पर होने वाला खर्च बिल्कुल 0 रुपये है.

सोशल मीडिया का रिएक्शन

इन सभी प्राथमिक और व्यक्तिगत खर्चों को मिलाकर अजय का मनाली में महीने का कुल खर्च मात्र 21,000 रुपये बैठता है। किसी भी कॉर्पोरेट कर्मचारी या फ्रीलांसर के लिए दिल्ली-मुंबई जैसे मेट्रो शहरों की तुलना में यह बजट बेहद सामान्य और व्यावहारिक है.

वीडियो वायरल

जब अजय ने इस बजट को सोशल मीडिया पर साझा किया, तो इंटरनेट यूजर्स हैरान रह गए. कई लोगों का कहना है कि यह उनकी सोच से कहीं ज्यादा सस्ता और किफायती है. कुछ यूजर्स ने तो पहाड़ों में शिफ्ट होने की तैयारी करते हुए अजय से फ्लैट की लोकेशन और मकान मालिक का कॉन्टैक्ट नंबर तक मांग लिया है. First Updated : Thursday, 11 June 2026

Topics :