नई दिल्ली: पिछले हफ्ते डोनाल्ड ट्रंप के '60 Minutes' इंटरव्यू के बाद एक फोटो सोशल मीडिया पर तूफान ला रही है। ABC स्टूडियो की इस BTS तस्वीर में ट्रंप कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। उनकी पीठ पर एक बड़ा उभार नजर आ रहा है। इसके बाद से अटकलों का बाजार गर्म है। कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ट्रंप ने एडल्ट डायपर पहना हुआ है, जिसकी वजह से उभार दिख रहा है।
आपको बताते चलें कि यह फोटो पहली बार करीब एक हफ्ते पहले सामने आई थी। लेकिन अब तक सोशल मीडिया पर लगातार शेयर हो रही है। इस तस्वीर ने ट्रंप की सेहत को लेकर चल रही अटकलों को और हवा दे दी है। कई लोग कह रहे हैं कि ट्रंप बीमार हैं। हालांकि व्हाइट हाउस साफ कर चुका है कि राष्ट्रपति की सेहत बिल्कुल ठीक है।
दरअसल अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है कि ABC स्टूडियो में ट्रंप ने एडल्ट डायपर पहना था या नहीं। 79 साल के ट्रंप के बारे में ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि वे डायपर इस्तेमाल करते हैं।
उनकी सेहत को लेकर सिर्फ एक बीमारी सामने आई है - क्रोनिक वीनस इनसफिशिएंसी यानी सीवीआई। वहीं डॉक्टरों के मुताबिक यह बीमारी उनकी उम्र के लोगों में आम है। इससे शरीर पर कभी-कभी चोट के निशान पड़ जाते हैं। CVI के अलावा ट्रंप की सेहत में किसी असामान्य गिरावट की कोई रिपोर्ट नहीं है।
पुष्टि न होने के बावजूद हजारों पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि ट्रंप ने डायपर पहना था। 'Anonymous' नाम के एक अकाउंट ने लिखा, “वह पल जब किंग चार्ल्स को 'ड्यूक ऑफ मार-ए-लागो' के डायपर से आती तेज बदबू महसूस हुई।”
एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, “हैरानी है कि ट्रंप ने अभी तक डायपर बनाने वाली कंपनियों से डील क्यों नहीं की।”
दूसरे यूजर ने कहा, “क्या आपने देखा कि किंग चार्ल्स ने ट्रंप के पास खड़े होकर मुंह कैसे बनाया था? ट्रंप का डायपर भरा हुआ था। किंग चार्ल्स का भाषण असल में ट्रंप की नीतियों का मजाक था। उनके पास कोई अधिकार नहीं हैं, इसलिए यह सिर्फ फोटो-ऑप था।”
एक और यूजर ने सवाल उठाया, “अगले राष्ट्रपति को ट्रंप के 'वॉल ऑफ फेम' पर कौन सी फोटो लगानी चाहिए? वह जिसमें वह सो रहे हैं? या वह जिसमें डायपर पहना है?”
प्राप्त जानकारियों के मुताबिक CVI की समस्या तब होती है जब नसों के वाल्व खराब या कमजोर हो जाते हैं। इससे नसों में खून जमा होने लगता है। जुलाई 2025 में ट्रंप के पैरों में हल्की सूजन की शिकायत के बाद जांच हुई थी। कई दिन की अटकलों के बाद इस बीमारी की आधिकारिक घोषणा की गई।
ट्रंप के डॉक्टर, नेवी कैप्टन सीन बारबरेला ने इसे "मामूली और आम" बताया। खासकर 70 से ज्यादा उम्र के लोगों में यह आम है। डॉक्टर ने साफ किया कि डीप-वेन थ्रोम्बोसिस या धमनी रोग का कोई सबूत नहीं मिला है। वहीं व्हाइट हाउस की इस पर एक सामान्य टिप्पणी सामने आई है।
व्हाइट हाउस का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप की सेहत कुल मिलाकर "बेहतरीन" है। उनके दिल और किडनी के सभी पैरामीटर सामान्य हैं। उन्हें राष्ट्रपति के तौर पर काम करने के लिए पूरी तरह फिट माना गया है। फिलहाल वायरल फोटो में दिख रहा उभार डायपर है या कपड़ों की सलवट, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर बहस थमने का नाम नहीं ले रही। First Updated : Saturday, 02 May 2026