मुंबई: अच्छी नौकरी और स्टेबल इनकम को अक्सर सक्सेस का पैमाना माना जाता है, लेकिन मुंबई के एक इंजीनियर ने इस सोच से अलग रास्ता चुना और आज उसकी कहानी हजारों लोगों को इंस्पायर कर रही है. बता दें, व्यक्ति ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने कॉर्पोरेट सेक्टर में नौकरी शुरू की थी, लेकिन कम सैलरी और बड़े सपनों के बीच बढ़ती दूरी ने उसके अंदर कुछ नया करने के जुनून भर दिया.
इस शख्स की कहानी तब चर्चा में आई जब कनाडा के कंटेंट क्रिएटर कालेब फ्रीसेन ने सोशल मीडिया पर उससे हुई बातचीत का एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में कैब ड्राइवर ने बताया कि इंजीनियरिंग के बाद उसे करीब 30 हजार रुपये महीने की नौकरी मिली थी. हालांकि कुछ समय नौकरी करने के बाद उसे महसूस हुआ कि इस सैलरी वह अपने सपने पूरे नहीं कर पाएगा. इसी वजह से उसने नौकरी छोड़कर खुद का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया.
बता दें, शख्स ने शुरुआत में एक गाड़ी खरीदकर कैब सर्विस शुरू की और शुरुआती दिनों में उसे कई चुनौतियां का सामना भी करना पड़ा लेकिन उसने हार नहीं मानी. लगातार मेहनत और एक अच्छे प्लान के दम पर उसका काम धीरे-धीरे बढ़ने लगा. वहीं कुछ समय बाद उसने अपनी आय को बढ़ाते हुए और वाहन खरीदे और आज उसके पास चार गाड़ियां हैं, जिनके जरिए वह अच्छी कमाई कर रहा है.
कैब ड्राइवर के अनुसार, सभी खर्चों को निकालने के बाद भी उसकी मंथली इनकम करीब 2 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. यह उसकी पहली नौकरी की सैलरी से कई गुना ज्यादा है. इतना ही नहीं, उसकी गाड़ियों के संचालन से अन्य लोगों को भी रोजगार मिल रहा है.वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग उसकी हिम्मत और फैसले की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा "कभी हार मत मानो, कोई बहाना नहीं! बस इतना ही." वहीं दूसरे यूजेर ने लिखा "मैंने भी इसी विचार के बारे में सोचा है." First Updated : Tuesday, 02 June 2026