पाकिस्तानी इंफ्लूएंसर ने ‘बॉर्डर पार’ कर दिखाया इंडिया-पाकिस्तान का नजारा, वीडियो का सच जानकर हैरान हुए लोग
इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तानी महिला इन्फ्लुएंसर इंडिया-पाकिस्तान 'गंडा सिंह बॉर्डर' पर होने का दावा करती है और नजारा लोगों को दिखाती है.

नई दिल्ली: इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर बिना पहले से इजाजत के पार नहीं किया जा सकता. इंडियन आर्मी 24 घंटे पहरा देती है. इसलिए किसी भी पाकिस्तानी के लिए बॉर्डर पार करके इंडिया में घुसना आसान नहीं है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक पाकिस्तानी महिला इन्फ्लुएंसर इंडिया-पाकिस्तान 'गंडा सिंह बॉर्डर' पर होने का दावा करती है.वह अपने वीडियो के लिए इसे पार करके भी दिखाती है. फिर अपने पैर वापस अंदर खींच लेती है. जब उसका वीडियो वायरल हुआ और इंडिया पहुंचा तो लोगों ने सच की जांच शुरू कर दी.
बॉर्डर पार करने का किया दावा
पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर सना कादिर जो खुद को एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट भी बताती हैं उन्होंने अपने वीडियो में दावा किया कि वह इंडिया और पाकिस्तान के बीच कसूर के पास 'गंडा सिंह बॉर्डर' पर खड़ी थी. सना कहती हैं, 'मैं अभी पाकिस्तान में हूं, और दूसरी तरफ इंडिया शुरू होता है.' इंडिया बॉर्डर के दूसरी तरफ है और मैंने अपना पैर दूसरी तरफ रखा है. अपना पैर वापस अंदर रखते हुए, सना कहती हैं, 'मैं वापस पाकिस्तान में हूं. तो, इस तरफ इंडिया है और दूसरी तरफ पाकिस्तान है. वीडियो में सना को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि पाकिस्तानी साइड काफी डेवलप्ड है जबकि भारतीय साइड में अभी भी कंस्ट्रक्शन चल रहा है.
वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है?
BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) पाकिस्तान से लगे भारतीय राज्यों की सीमाओं की कड़ी सुरक्षा करती है. ऐसे में पाकिस्तानी महिला का दावा या तो पूरी तरह से झूठा है या आधा सच है. जिस जगह पर महिला खड़ी है वह सिर्फ एक तालाब की बाड़ हो सकती है भारत-पाकिस्तान बॉर्डर नहीं. सना के वीडियो में पीछे पाकिस्तानी गेट दिख रहा है.ऐसे में बैरिकेड रिबन कंस्ट्रक्शन एरिया के लिए है.यह रिबन शायद लोगों को कंस्ट्रक्शन एरिया में जाने से रोकने के लिए लगाया गया होगा.
यूजर्स ने क्या कहा?
यूजर्स यह भी समझ रहे हैं कि पाकिस्तानी सना सिर्फ वायरल होने के लिए ऐसा कर रही है. ऐसे में भारत के लोगों को भी अपनी BSF और सेना पर पूरा भरोसा है कि वे हमारी उम्मीदों से बढ़कर अपना काम कर रहे हैं. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया कि यह इतना आसान नहीं है उन्होंने उस एरिया में कोई फेंस नहीं बनाई है लेकिन जब आप अंदर जाते हैं तो वह जगह पूरी तरह से सिक्योरिटी फोर्स और चेकपॉइंट से घिरी होती है.


