न किचन, न बाथरूम…फिर भी 1 लाख है हर महीने का किराया, जानिए घर की खासियत

मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कैलेब सिम्पसन ने न्यूयॉर्क शहर में एक फ्लैट का दौरा किया. इस घर के हर महिने का किराया 100,000 है. एजेंट ने जब घर देखा तो वह दंग रह गया. मजे की बात यह है कि यह फ्लैट जिसमें न तो अपना बाथरूम है और न ही अपनी रसोई, हर महीने 100,000 के भारी-भरकम किराए पर दिया जा रहा है.

Shraddha Mishra

यह फ्लैट न्यूयॉर्क के मिडटाउन मैनहैटन में है, और इसका हर महीने का किराया 100,000 है. एजेंट तो यहां तक दावा करता है कि मैनहैटन में कहीं और इससे सस्ता फ्लैट मिलना बहुत मुश्किल है. वह देखने वालों को एक गलियारे से होते हुए भी बस एक बाथरूम दिखाता है, जो कि बहुत ही छोटा निकलता है.

जब एजेंट ने फ्लैट दिखाया, तो देखने वाले पूरी तरह से हैरान रह गए, क्योंकि इसका कुल फ्लोर एरिया किसी आम घर की बालकनी से भी बड़ा नहीं लगता. मजे की बात यह है कि यह फ्लैट जिसमें न तो अपना बाथरूम है और न ही अपनी किचन, हर महीने 100,000 के भारी-भरकम किराए पर दिया जा रहा है.

यह ध्यान देने लायक बात है कि यह अजीबोगरीब स्थिति भारत में नहीं, बल्कि अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सामने आ रही है. इस फ्लैट का वीडियो टूर आजकल सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है.

1 लाख है हर महिने का किराया


हाल ही में, मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कैलेब सिम्पसन ने न्यूयॉर्क शहर में एक फ्लैट का दौरा किया, और फ्लैट का साइज देखकर इंटरनेट यूज़र्स पूरी तरह से हैरान रह गए. आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि यह फ्लैट सिर्फ 44 स्क्वायर फीट का है, इतना छोटा कि अगर आप अपनी बाहें फैलाएं, तो वे एक ही समय में दोनों दीवारों को छू लेंगी.

वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप 

इस छोटे से फ्लैट का किराया 100,000 से भी ज्यादा है. इसके अलावा, फ्लैट में कोई किचन या बाथरूम भी नहीं है. जाहिर है, आप भी यही सोच रहे होंगे की क्या ये घर है या जेल की कोठरी? कमरे के अंदर सिर्फ एक छोटा सा सिंक है, जो कई कामों के लिए इस्तेमाल होता है. जैसे ही यह वीडियो, जिसे Instagram पर @calebwsimpson हैंडल से शेयर किया गया था. इस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों ने तो इसे घर मानने से ही साफ इनकार कर दिया.



कोई यहां कैसे रहता है?


इतनी कम जगह होने के बावजूद, वहां रहने वाली महिला ने इस जगह को रहने लायक बनाने के लिए कुछ शानदार और अनोखे तरीके अपनाए हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि छत के पास सोने के लिए एक छोटी सी जगह बनाई गई है, जहां पहुंचने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल करना पड़ता है। नहाने और दूसरी जरूरतों के लिए, हॉलवे में बने एक कॉमन बाथरूम का इस्तेमाल करना पड़ता है, जिसे पांच और लोग भी इस्तेमाल करते हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो