स्कूल के बच्चे ने गाया Dhurandhar का फेसम गाना जाइए सजना, जीता लोगों का दिल, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चा रणवीर सिंह ही ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर का फेमस गाना जाइए सजना गाता है नजर आ रहा है. इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है.

calender

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते है. इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते है जो लोगों को हंसाते है तो कुछ ऐसे भी होते है, जो लोगों के होश उड़ाने के साथ-साथ उन्हें गुस्सा भी दिला देते है. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों को गुस्सा नहीं बल्कि उनका दिल जीतता नजर आ रहा है. क्या है वो वीडियो चलिए जानते है.

आवाज का चला जादू 

बता दें, ये वायरल वीडियो एक स्कूल के बच्चे का है, जो इंटरनेट पर अपने सुरों और अपनी आवाज से लोगों पर जादू कर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा रणवीर सिंह ही ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर का फेमस गाना 'जाइए सजना' गाता है नजर आ रहा है. वीडियो में बच्चा ये गाना इतने सुर भी गा रहा है कि लोग उसकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं. यहीं वजह की बच्चे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. 

किसने गाया ये गाना?

बता दें, इसमें कोई शक नहीं कि लोगों में फिल्म धुरंधर का क्रेज जबरदस्त रहा है. चाहें फिर वह फिल्म में एक्शन सीन्स को लेकर हो या फिर इसके गाने जो दर्शकों द्वारा खूब पसंद किए गए थे. वहीं धुरंधर का 'जाइए सजना' गाना जैस्मीन सैंडलस और सतिंदर सरताज ने मिलकर गाया है. खास बात ये है इस गाने को इतना पसंद किया गया कि आज की तारीख में इसके यूट्यूब पर 122 मिलियन व्यूज है. वहीं बच्चे ने भी इस गाने को अपने अंदाज में गा कर सबके दिलों में जगह बना ली है. 

यूजर्स ने किया कमेंट 

बता दें, इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @nikhil_vlogs9622 के पेज द्वारा शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है "इतनी छोटी उम्र, इतना बड़ा टैलेंट" वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर जमकर रियेक्ट करते हुए नजर आ रहे है. एक यूजर  ने कमेंट करते हुए लिखा "बहुत बढ़िया भाई, पूरा समर्थन बटन'. दूसरे ने कमेंट करते हुए लिखा "बहुत अच्छा लगा आवाज में भी दम है लेकिन में इससे 17 और 19 का पहाड़ा सुनना चाहता हूं'. वहीं इस खबर के लिखे जाने तक इस पर 2 मिलियन से ज्यादा लाइक्स और 23 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है. First Updated : Sunday, 24 May 2026

Topics :