पायलट बेटे की फ्लाइट में बैठी मां, आंखें नम हुई, इंटरनेट पर वायरल वीडियो

माता-पिता के लिए अपने बच्चों को सफल होते देखना किसी सपने के सच होने से कम नहीं होता. सालों की मेहनत, संघर्ष और उम्मीदों का फल जब सामने आता है, तो उस खुशी को शब्दों में बयां करना वाकई मुश्किल होता है. ऐसा ही इमोशनल मोमेंट इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है.

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: माता-पिता के लिए अपने बच्चों को सफल होते देखना किसी सपने के सच होने से कम नहीं होता. सालों की मेहनत, संघर्ष और उम्मीदों का फल जब सामने आता है, तो उस खुशी को शब्दों में बयां करना वाकई मुश्किल होता है. ऐसा ही इमोशनल मोमेंट इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जहां एक मां अपने पायलट बेटे की उपलब्धि पर गर्व महसूस करती नजर आ रही है. क्या है पूरा वीडियो चलिए जानते है. 

मां का इमोशनल मोमेंट 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला विमान की सीट पर बैठी हुई दिखाई दे रही है. इस दौरान वह खिड़की से बाहर देखते हुए, उस मोमेंट को अपने फोन में कैद करते हुए, बेहद इमोशनल नजर आती हैं. इस यात्रा को खास बनाने वाली बात यह है कि जिस विमान में वह यात्री बनकर सफर कर रही थीं, उसे उनका बेटा पायलट ही ऑपरेट कर रहा था. 

किसने शेयर किया वीडियो 

बता दें, इस वीडियो को महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट @neetu_bhadanaa पर शेयर किया है. वहीं इसके साथ लिखे गए मैसेज में उन्होंने अपने बेटे की सफलता तक के सफर को याद किया है. उन्होंने बताया कि यह केवल एक हवाई यात्रा नहीं, बल्कि उन सपनों, मेहनत और त्याग की कहानी है, जिसने उनके बेटे को इस मुकाम तक पहुंचाया है. उन्होंने यह भी कहा कि हर मां अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है और जब वह सपना साकार होता है, तो वह पल बेहद खास बन जाता है.

यूजर्स ने किया रिएक्ट 

वीडियो में मां के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ देखी जा सकती है. यही वजह है कि इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को काफी इमोशनल कर दिया है. इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए लिखा कि बच्चों की सफलता ही माता-पिता की सबसे बड़ी कमाई होती है. वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि हर माता-पिता अपने जीवन में ऐसा पल देखना चाहते हैं, जब उनके बच्चे अपनी मेहनत के दम पर नई ऊंचाइयों को छुएं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो