Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के जुनून में लोग अब ऐसे काम करने लगे हैं, जो उनकी सुरक्षा और समाज की मर्यादा पर सवाल खड़े करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की बिकिनी पहनकर बर्फीले मैदान में वीडियो बनाती नजर आ रही है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भद्दे और अश्लील कमेंट्स की बाढ़ ला दी.
वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि बर्फ से ढके मैदान में एक लड़की पिंक बिकिनी पहनकर पहुंची. उसने अपने कानों को पिंक हेडफोन से ढका हुआ है और पिंक जूते भी पहने हैं. लेकिन बाकी कपड़े न पहनने की वजह से यह नजारा अजीब लग रहा था. लड़की ने कैमरा ऑन कर सेल्फी मोड में रील बनाना शुरू किया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह बर्फ में रील बनाने का मजा ले रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह हरकत लोगों को नागवार गुजरी.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @the_sassy_sarcastic** नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. अब तक इस वीडियो को 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है. लेकिन कमेंट सेक्शन में लोग लड़की के इस कदम पर जमकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, "रील बनाने के चक्कर में मर मत जाना. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, एक रील की कीमत तुम क्या जानो स्क्रॉल बाबू." वहीं एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा है, "कोई नहीं कहेगा कि ये बर्फ है, ये तो पूरी ज्वालामुखी है." वहीं एक यूजर ने पूछा, "जब सारा बदन ही खुला दिखा रही हो, तो कान ढकने की क्या जरूरत है?"
ऐसे वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाए जा रहे हैं, लेकिन ये समाज और सुरक्षा के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया दिखाते हैं. बर्फीले इलाकों में इस तरह की हरकत जानलेवा हो सकती है. सोशल मीडिया यूजर्स का सवाल है कि क्या सिर्फ कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी जान को जोखिम में डालना सही है? लोगों का कहना है कि रील्स और वीडियो बनाना बुरा नहीं है, लेकिन इसके लिए अपनी और दूसरों की सुरक्षा और मर्यादा का ख्याल रखना जरूरी है.
आपको बता दें कि आजकल इंस्टाग्राम रील्स और सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग किसी भी हद तक जा रहे हैं. कई बार यह उनके लिए खतरनाक साबित होता है. कुछ समय पहले, एक कपल ने बंजी जंपिंग के दौरान किस करते हुए वीडियो बनाया था. वहीं, अमेजन के जंगलों में कुछ लोग ऐसी हरकतें करते हुए पकड़े गए थे. First Updated : Tuesday, 31 December 2024