अरे, ये क्या... पुलिसवाले ने चेकिंग के लिए रोकी गाड़ी, फिर अचानक लड़की ने ऐसा क्या कह डाला कि तुरंत निपटा मामला

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस चेकिंग के लिए एक गाड़ी को रोकती है. लेकिन ये क्या? बिना चेक किए ही गाड़ी को जाने दिया जाता है. इस कार में बैठी लड़की पुलिस वाले को कुछ ऐसा बोलती हैं, जिस वजह से उन्हें जाने दिया जाता है. आप खुद ही, देख लीजिए वीडियो

Simran Sachdeva

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं जहां रोजाना कई वीडियो वायरल होते हैं. कभी पुराने वीडियो ट्रेंड करने लगते हैं, तो कभी नए वीडियो धमाल मचाते हैं. यहीं नहीं, कभी मजेदार चैट के स्क्रीनशॉट्स भी वायरल होते हैं. खासतौर से जब घर में शादी हो, तो तैयारियों से लेकर फेरे होने तक कई तस्वीरें और वीडियो काफी ट्रेंड करने लगते हैं. कुछ ऐसा ही वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका दिन तो बन ही जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि ऐसा क्या खास है इस वीडियो में 

क्या हैं वायरल वीडियो में?

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने एक कार को चेकिंग के लिए रोका. लेकिन ये क्या? चेकिंग किए बिना ही गाड़ी को जाने दिया गया. दरअसल, चेकिंग में समय लगेगा इसलिए कार में बैठी एक लड़की पुलिस वालों से कहती है कि उसे हल्दी की रस्म है और वह जल्द से जल्द जाना चाहती है. इसे सुनते ही, पुलिस वाला लड़की की बात समझ जाता है और मजाक करते हुए कहता है, "मुंह मीठा कराना पड़ेगा." इसके बाद लड़की और उसकी दोस्त पुलिस वाले से वादा करती हैं कि वे उन्हें लड्डू का डिब्बा देंगे और बाय कर के निकल जाती हैं. 

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट 'aanchal.19' से पोस्ट किया गया है और पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "अब समझे कि पुलिस वालों को कैसे हैंडल करते हैं." वीडियो को पोस्ट करने के बाद से इसे अब तक 1 लाख 79 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वायरल वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने मजेदार टिप्पणियां की हैं: एक यूजर ने लिखा, "लड़के होते तो हल्दी वहीं करवा देती पुलिस." दूसरे यूजर ने लिखा, "आप जेंडर बदल दो और फिर रिजल्ट देखो."

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag