एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तूतीकोरिन से चेन्नई (एमएए) जाने वाली घरेलू उड़ान में एक पादरी ईसाइयत का प्रचार करते हुए दिखाई दे रहा है. यह घटना एयरलाइन के अंदर हुई, जहां पादरी यात्रियों को धार्मिक बातें सुना रहे थे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और अब यह सवाल उठ रहे हैं कि इस धार्मिक प्रचार को अनुमति किसने दी.
इस घटना ने एविएशन नियमों का उल्लंघन किया है. विमान में धर्म प्रचार करना यात्री यात्रा के नियमों और शांति बनाए रखने के खिलाफ है. इसके बावजूद, अभी तक इस व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. सोशल मीडिया पर कई लोग इसे अव्यवस्थित और अनुशासनहीनता का उदाहरण मान रहे हैं.
इस घटना के बाद, तमिलनाडु सरकार पर भी सवाल उठाए गए हैं कि उन्होंने इसे क्यों नजरअंदाज किया. वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से भी उम्मीद की जा रही है कि वे इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करें और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करें. इस घटना ने धार्मिक प्रचार और सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखने से जुड़ी बहस को फिर से छेड़ दिया है.