चलती बाइक पर लैपटॉप खोलकर बैठ गया शख्स, वीडियो देखकर हंसते-हंसते लोट पोट हो जाओगे आप

एक युवक चलती बाइक पर हैरतअंगेज कारनामा करता नजर आ रहा है. दरअसल, लोगों की नजरें बाइक की रफ्तार पर नहीं, बल्कि उसके फ्यूल टैंक पर टिकी थीं. देखिए ये वायरल वीडियो आपको भी हंसने पर मजबूर कर देगा.

Nidhi Jha
Edited By: Nidhi Jha

नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर टेक सिटी हैदराबाद का एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है. जिसमें एक युवक चलती बाइक पर हैरतअंगेज कारनामा करता नजर आ रहा है. दरअसल, लोगों की नजरें बाइक की रफ्तार पर नहीं, बल्कि उसके फ्यूल टैंक पर टिकी थीं.

टंकी पर एक चालू लैपटॉप

युवक ने अपनी चलती बाइक की टंकी पर एक चालू लैपटॉप खुला रखा हुआ था और वह सफर के दौरान भी लगातार उस पर काम करता दिख रहा था. सड़क से गुजर रहे अन्य राहगीर इस नजारे को देखकर दंग रह गए और उन्हीं में से किसी ने इस पूरे वाकये को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर जंगल की आग की तरह फैल गया.

सोशल मीडिया पर मिला ‘वर्क फ्रॉम बाइक’ का नाम

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने मजाकिया और व्यंग्यात्मक टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं. कई लोगों ने कहा कि यह 'वर्क फ्रॉम बाइक' का नया तरीका है. कुछ ने कहा कि अब 'वर्क फ्रॉम होम' का जमाना पुराना हो गया है. कुछ लोगों का मानना है कि कॉर्पोरेट जगत में काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि लोगों को अपना लैपटॉप बंद करने की फुर्सत नहीं मिल रही है.

रोहित शेट्टी से लेकर 'प्रोडक्शन इश्यू' तक की चर्चा

लोगों ने इस वायरल वीडियो पर खुलकर अपनी राय दी है. एक यूजर ने कहा, मेहनती लोग काम करने का बहाना ढूंढ ही लेते हैं. एक अन्य यूजर ने बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी का जिक्र करते हुए कहा, रोहित शेट्टी सर, इस स्टंट को नोट कर लीजिए. कुछ तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इसे 'प्रोडक्शन इश्यू ऑन द वे' का उदाहरण बताया, तो कुछ ने कहा कि यह वीडियो दिखाता है कि आज के दौर में कर्मचारियों के लिए कामकाजी माहौल कितना जरूरी हो गया है.

सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं

यह वीडियो देखने में मनोरंजक और अजीब लग रहा है, लेकिन इसने सड़क सुरक्षा को लेकर एक गंभीर बहस छेड़ दी है. लोगों ने कहा कि आईटी सेक्टर में बढ़ता मानसिक तनाव लोगों से खतरनाक हरकतें करवा रहा है. सड़क पर वाहन चलाते समय ध्यान भटकना जानलेवा साबित हो सकता है. लोगों का मानना है कि ऐसी लापरवाही न सिर्फ उस बाइक चालक के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक हो सकती है. सोशल मीडिया पर लोग मांग कर रहे हैं कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले खतरनाक स्टंट्स को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो