वायरल वीडियो: ट्रैफिक के बीच बाइक सवार युवक ने किया ऐसा स्टंट, यूजर्स बोलें "भाई अमर है"
सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक सवार अपनी जान की परवाह किए बिना सड़क पार करता नजर आ रहा है. कुछ सेकंड की यह जल्दबाजी बड़ी दुर्घटना में बदल सकती थी. हालांकि, किस्मत से वह सुरक्षित निकल जाता है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक सवार अपनी जान की परवाह किए बिना सड़क पार करता नजर आ रहा है. वीडियो देखने के बाद लोग उसकी लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं और इसे बेहद खतरनाक हरकत बता रहे हैं. वहीं वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि वायरल क्लिप किसी बाइक सवार के हेलमेट कैमरे या एक्शन कैमरे से रिकॉर्ड की गई है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है.
बीच ट्रैफिक में की ऐसी हरकत
वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर कई वाहन रुके हुए हैं और लोग ट्रैफिक साफ होने का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच एक बाइक सवार अचानक तेज रफ्तार से आगे बढ़ता है और बिना रुके एक छोटे ट्रक के ठीक सामने से निकल जाता है. वीडियो में उसकी यह हरकत देखकर ऐसा लगता है कि उसने अपनी सुरक्षा की बिल्कुल भी परवाह नहीं की. वहीं कुछ सेकंड की यह जल्दबाजी बड़ी दुर्घटना में बदल सकती थी. हालांकि, किस्मत से वह सुरक्षित निकल जाता है.
किसने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @VishalMalvi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वहीं पोस्ट के साथ लिखा गया, "भाई सिर्फ चमत्कार में यकीन रखता है, खासकर भारतीय सड़कों पर." इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया और हजारों यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और अधिकतर लोग बाइक सवार की आलोचना की नजर आए.
सोशल मीडिया यूजर्स ने किया रिएक्ट
एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "भाई अमर है." दूसरे ने कहा, "इसे लगता है हर बार किस्मत साथ देगी।" वहीं, एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "ऐसी लापरवाही कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है।" कई लोगों ने सड़क पर सुरक्षित ड्राइविंग की जरूरत पर भी जोर दिया है. हालांकि, वीडियो देखने के बाद यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब और कहां का है. लेकिन यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि सड़क पर कुछ सेकंड की जल्दबाजी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है.


