नन्ही बच्ची के गले में फंसा दूध का डोलचा, निकालने में मां के छूटे पसीने, वीडियो वायरल

हाल ही में  एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि उसके गले में दूध के डोलू का हैंडल फंस जाता है. वायरल क्लिप को इंस्टाग्राम पर गीतांशी भट्ट नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर जब भी किसी छोटे बच्चे का वीडियो सामने आता है तो लोगों का उस पर ध्यान हटा पाना इतना आसान नहीं होता. हाल ही में  एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि उसके गले में दूध के डोलू का हैंडल फंस जाता है और इस दौरान बच्ची लगातार रोती हुई नजर आ रही है.

जबकी उसकी मां उसे निकालने की कोशिश करती दिख रही है. इस वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इसे मासूम हादसा मान रहे हैं, तो कई यूजर्स का दावा है कि यह वीडियो केवल सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के लिए रिकॉर्ड किया गया है.

किसने शेयर किया वीडियो 

वायरल क्लिप को इंस्टाग्राम पर गीतांशी भट्ट नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची के गले में दूध रखने वाला धातु का डिब्बा फंसा हुआ है. इस दौरान उसकी मां स्टील काटने वाले औजार से डिब्बे का ढक्कन हटाने की कोशिश करती है. इसी दौरान वह बच्ची को पानी भी पिलाती है और फिर दोबारा डिब्बा निकालने में जुट जाती है. इसके साथ ही वीडियो के कैप्शन पर लिखा गया है, "बिना फ़ोन वाले बच्चे", जिसके चलते इस वीडियो को वायरल कंटेंट के तौर पर बनाया हुआ भी कहा जा रहा है.

हालांकि, वीडियो में यह नहीं दिखाया गया कि आखिरकार बच्ची को कैसे बाहर निकाला गया. लेकिन इस वीडियो के सामने आते ही इस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. इसे करोड़ों बार देखा जा चुका है और लाखों लोगों ने लाइक किया है. इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में हजारों यूजर्स ने अपनी राय दे रहे हैं. 

बच्ची की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता 

कई लोगों ने बच्ची की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. कुछ यूजर्स ने कहा कि बच्चे के इतने करीब धारदार औजार का इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है. वहीं, कई लोगों का मानना है कि अगर डिब्बा वास्तव में फंसा था, तो किसी बर्तन की दुकान या स्थानीय कारीगर की मदद लेकर उसे सुरक्षित तरीके से हटाया जा सकता था. कुछ यूजर्स ने यह भी दावा किया कि डिब्बे का हैंडल अलग करके या दूसरी आसान तरकीब अपनाकर भी बच्चे को बिना खतरे के बाहर निकाला जा सकता था. भले ही ये एक घटना सच्ची हो या एक वायरल कंटेट, इसने सोशल पर लोगों का ध्यान तो जरूर खींच लिया है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो