गूगल पर अकसर पूछा जाने वाला एक सवाल है. दुनिया की सबसे सुंदर महिलाएं किस देश में पाई जाती हैं? इसी उत्सुकता के चलते समय-समय पर विभिन्न संगठनों द्वारा इस विषय पर सर्वेक्षण किए जाते हैं. हाल ही में एक यूरोपीय संस्था द्वारा किए गए सर्वे में कई देशों की महिलाओं के त्वचा के रंग, आंखों की खूबसूरती और चेहरे की बनावट जैसे पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विश्लेषण किया गया.
इस अध्ययन के अनुसार, सबसे अधिक बार दो देशों का नाम सामने आता है. यूक्रेन और तुर्की. यूक्रेन, जो बीते कुछ वर्षों से युद्ध की मार झेल रहा है, वहां की महिलाएं दुनिया भर में अपनी अनोखी सुंदरता और आकर्षण के लिए जानी जाती हैं. वहीं, तुर्की की महिलाएं भी अपनी सांस्कृतिक विविधता और परिष्कृत सौंदर्य के कारण इस सूची में ऊंचे पायदान पर हैं.
यूक्रेन और तुर्की के बाद स्वीडन की महिलाओं को भी सबसे सुंदर देशों में गिना गया है. इसके अलावा रूस, बेलारूस, पोलैंड और नॉर्वे की महिलाएं भी अपनी विशेष शारीरिक बनावट और आकर्षक आंखों के लिए पहचानी जाती हैं.
एक दिलचस्प निष्कर्ष यह भी रहा कि इजरायल की महिलाएं अपनी सुंदरता के साथ-साथ मजबूत और प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं. सैन्य सेवा की अनिवार्यता उनके स्वभाव में आत्मविश्वास और अनुशासन लाती है.
फ्रांस और जर्मनी की महिलाएं अपने विशिष्ट फेस कट, हल्के बालों और आंखों की वजह से पश्चिमी यूरोप में सुंदरता का प्रतिनिधित्व करती हैं. वहीं ब्राज़ील और अमेरिका की महिलाएं अपनी ग्लैमरस छवि और आकर्षक फिजिक के लिए प्रसिद्ध हैं.
एशिया की बात करें तो भारत और पाकिस्तान की महिलाएं अपनी नैचुरल ब्यूटी, गहरी आंखों और चमकदार काले बालों के कारण लोगों को आकर्षित करती हैं. कोरिया की महिलाएं भी बेदाग त्वचा और सौम्य लुक के लिए खूब सराही जाती हैं. First Updated : Tuesday, 03 June 2025