रात 2 बजे लड़कियां आखिर क्या ऑर्डर करती हैं डिलीवरी बॉय ने खोला ऐसा सीक्रेट, वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर एक डिलीवरी बॉय का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने रात 2 बजे आने वाले ऑर्डर्स का फनी सीक्रेट बताया. वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

calender

नई दिल्ली: आजकल ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी ऑर्डर करना लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. खासकर रात के समय अचानक भूख लगने पर लोग बिना देर किए मोबाइल उठाकर स्नैक्स ऑर्डर कर देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आधी रात को डिलीवरी करने वाले राइडर्स इन ऑर्डर्स को लेकर क्या सोचते होंगे? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

डिलीवरी बॉय ने खोला ‘मिडनाइट ऑर्डर’ का राज

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक डिलीवरी बॉय अपने अनुभव साझा करता नजर आ रहा है. वह मजाकिया अंदाज में बताता है कि रात 2 बजे आने वाले ज्यादातर ऑर्डर्स लड़कियों के होते हैं.

सबसे मजेदार बात यह होती है कि ऑर्डर के साथ एक खास नोट भी लिखा होता है. डिलीवरी बॉय के मुताबिक, नोट में अक्सर लिखा होता है, “भैया, सोसाइटी पहुंचकर कॉल कर देना, लेकिन प्लीज डोरबेल मत बजाना.”

चोरी-छिपे स्नैक्स खाने की कहानी

वीडियो में राइडर हंसते हुए कहता है कि यह अब इतना आम हो चुका है कि हर दूसरे-तीसरे ऑर्डर में ऐसी रिक्वेस्ट मिल जाती है. शायद लोग नहीं चाहते कि घरवालों को पता चले कि रात में चुपके से स्नैक्स पार्टी चल रही है.

उसने आगे बताया कि इन ऑर्डर्स में ज्यादातर मैगी, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक और चॉकलेट जैसी चीजें होती हैं. इस पर वह मजेदार अंदाज में कहता है, “पूरे दिन खाना नहीं खाना और रात के 2 बजे यही सब खाना है.”

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. किसी ने लिखा, “सॉरी भाई, अब रात को ऑर्डर नहीं करेंगे.” वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, “भैया ने तो सबका सीक्रेट खोल दिया.” वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और यह इंटरनेट पर लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है. First Updated : Wednesday, 03 June 2026