देश
दिल्ली होटल अग्निकांड: गुरुग्राम के एक परिवार की 8 जिंदगियां बुझीं, नाश्ता करने गए थे होटल
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें गुरुग्राम के एक ही परिवार के 8 सदस्य भी शामिल हैं. हादसे में कई लोग घायल हुए, जबकि आग में फंसे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर राहत कार्य किया.
टीएमसी से निष्कासित विधायक रितब्रता बनर्जी बने विपक्ष के नेता, ममता बनर्जी को लगा झटका
पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के 58 विधायकों ने बगावत करते हुए ऋतब्रता बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष घोषित कर दिया, जिसे स्पीकर ने भी मंजूरी दे दी है. इस घटनाक्रम ने पार्टी के भीतर गहरे राजनीतिक मतभेद और नेतृत्व संकट को खुलकर सामने ला दिया है.
चुनावी हार के बाद टीएमसी में बगावत के सुर! बागी गुट ने स्पीकर को सौंपा 58 विधायकों का समर्थन पत्र
विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर राजनीतिक खींचतान तेज होती नजर आ रही है. कई विधायकों के एक नए प्रस्ताव ने पार्टी के अंदर बदलते समीकरणों और नेतृत्व को लेकर चल रही हलचल को चर्चा में ला दिया है.
मालवीय नगर होटल अग्निकांड पर PM मोदी ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख का मुआवजा घोषित
दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरी राजधानी को झकझोर कर रख दिया है. इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. वहीं, प्रत्येक मृतक के परिवार को 2-2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की गई है.
Delhi Fire: मालवीय नगर होटल में भीषण आग, 21 जिंदा जले, कई विदेशी नागरिकों की भी गई जान
दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग ने 21 लोगों की जान ले ली, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकलने का पर्याप्त रास्ता नहीं मिला, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया.
भारत में समेत दुनियाभर में सूखे का प्रहार! वैश्विक जलवायु को लेकर चेतावनी
मौसम के बदलते मिजाज और वैश्विक जलवायु में हो रहे बदलाव की वजह से इस साल इस बात की आशंका जताई जा रहा है कि भारत समेत दुनियाभर में तीन महीने तक सूखा पड़ सकता है। हालांकि इससे निपटने के लिए राज्य सरकारों को केंद्र सरकार ने जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए हैं।