अमेरिकाः मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप का ऐलान, अगले सप्ताह करेंगे बड़ी घोषणा

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि वे अगले महीने बड़ी घोषणा करेंगे। माना जा रहा है कि ट्रंप 2024 के चुनाव में व्हाइट हाउस की दौड़ में कूद सकते है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि वे अगले महीने बड़ी घोषणा करेंगे। माना जा रहा है कि ट्रंप 2024 के चुनाव में व्हाइट हाउस की दौड़ में कूद सकते है।

मंगलवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे अगले हफ्ते बड़ी घोषणा करेंगे। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप की इस घोषणा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके साथ यह भी बताया जा रहा है कि ट्रंप 2024 में राष्ट्रपति की दौड़ में भी कूद सकते हैं।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 में अपनी हार को स्वीकार नहीं किया था। उन्होंने कई महीनों तक यह संकेत दिया था कि वे फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति की दौड़ में उतरने के लिए तैयार हैं। अब ऐसे में उनकी इस घोषणा को काफी अहम माना जा रहा है।

अमेरिका में मध्यावधि चुनावों की पूर्व संध्या पर डोनाल्ड ट्रंप ने जनता को संबोधित किया है। ट्रंप ने कहा कि "बहुत ही महत्वपूर्ण इतना महत्वपूर्ण कि इसे अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से भी अलग नहीं किया जाना चाहिए।" उन्होंने कहा कि "मैं 15 नवंबर को फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में एक बहुत बड़ी घोषणा करने जा रहा हूं।"

बता दें कि मंगलवार को अमेरिका में हो रहे मध्यावधि चुनाव में हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की 435 सीटों पर चुनाव होगा। इस चुनाव से तय होगा कि कांग्रेस में किसका वर्चस्व होगा।

calender
08 November 2022, 04:16 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो