Britain: भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन बनीं नई गृह मंत्री

ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने मंगलवार को लिज ट्रस को देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद लिज ट्रस ने बोरिस जानसन का स्थान ले लिया है। प्रधानमंत्री बनने के बाद ट्रस ने कैबिनेट का गठन किया है। जिसमें उन्होंने भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को ब्रिटेन का नया गृह मंत्री नियुक्त किया है।

Janbhawana Times

सुएला ब्रेवरमैन बौद्ध हैं। वे नियमित रूप से लंदन बौद्ध केंद्र में जाती हैं। उन्होंने भगवान बुद्ध के कथनों के धम्मपद ग्रंथ पर संसद में पद की शपथ ली थी। बता दें कि सुएला ब्रेवरमैन ने भारतीय मूल की ही प्रीति पटेल का स्थान लिया है। प्रीति पटेल जॉनसन सरकार में गृह मंत्री थी। पीएम ट्रस ने घाना मूल के क्वासी क्वार्टेगो को वित्त मंत्री नियुक्त किया है। क्वासी ब्रिटेन के पहले अश्वेत वित्त मंत्री हैं।

जबकि जानसन सरकार में भारतवंशी ऋषि सुनक वित्त मंत्री थे। फिलहाल ट्रस कैबिनेट में सुनक को कोई जगह नहीं मिली है। इसके अलावा पीएम लिज ट्रस ने थेरेसा काफी को उप प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बनाया है। ब्रिटेन सरकार में ऐसा पहली बार है जब शीर्ष चार पदों पर अश्वेत को नियुक्त किया गया है।

इससे पहले मंगलवार को बोरिस जॉनसन ने क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। लिज ट्रस छह साल के अंदर कंजरवेटिव पार्टी की चौथी प्रधानमंत्री हैं।

प्रधानमंत्री बनने के बाद लिज ट्रस ने अपने भाषण में कहा कि उनके पास कर कटौती और सुधारों के जरिये अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने की साहसिक योजना है। उन्होंने वादा किया कि वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा छेड़े गए यूक्रेन युद्ध की वजह से पैदा हुए ऊर्जा संकट से भी व्यावहारिक तरीके से निपटेंगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag