कनाडा के गायक Jacob Hoggard यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार

कनाडा के गायक जैकब हॉगर्ड को एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के मामले में रविवार को कनाडा की एक अदालत दोषी करार दिया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

कनाडा के गायक जैकब हॉगर्ड को एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के मामले में रविवार को कनाडा की एक अदालत दोषी करार दिया। हालांकि, एक किशोरी प्रशंसक का यौन उत्पीड़न करने के मामले में उन्हें बरी किया गया। 37 वर्षीय हॉगर्ड नाबालिग प्रशंसक को गलत तरीके से छूने के मामले में दोषी नहीं पाए गए। घटना के समय किशोरी की उम्र 16 साल से कम थी।

न्यायाधीश के फैसला सुनाने के बाद गायक ने अदालत में अपनी पत्नी को गले लगाया। हॉगर्ड पर आरोप था कि उन्होंने अप्रैल 2016 में टोरंटो में हेडली शो के बाद 15 वर्षीय किशोरी को गलत तरीके से छुआ था। इसके बाद जब वह 16 साल की हुई तो हॉगर्ड ने टोरंटो में एक होटल के कमरे में उसके साथ बलात्कार किया।

नवंबर 2016 में ओटावा की एक महिला से भी हॉगर्ड ने टोरंटो के एक होटल में बलात्कार किया था। दोनों महिलाओं ने बयान दिया था कि बलात्कार के बाद उनके शरीर पर कई घाव थे। उन्होंने हॉगर्ड पर उन्हें थप्पड़ मारने और उनके लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

हॉगर्ड ने अदातल को बताया था कि किशोरी के 16 साल के होने के बाद उन्होंने उसकी सहमति से उसके साथ यौन संबंध बनाए थे और उसके 16 साल के होने तक उन्होंने उसे कभी गलत तरीके से नहीं छुआ। हॉगर्ड 2004 में ‘कनाडा आइडल’ में तीसरे नंबर पर आने के बाद चर्चाओं में आए थे। यही से उनके करियर की शुरूआत हुई।

calender
06 June 2022, 04:12 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो