चीन में फिर से हाहाकार मचा रहा कोरोना, लोगों का जीना हुआ मुश्किल

कोरोना महामारी के चलते चीन में हाहाकार मचा हुआ है। शंघाई में कोरोना वायरल तेज़ी से फैल रहा है, रिपोर्ट के मुताबिक अब वहां लगे सख्त लॉकडाउन की वजह से लोगों को घरों से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी गई है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

कोरोना महामारी के चलते चीन में हाहाकार मचा हुआ है। शंघाई में कोरोना वायरल तेज़ी से फैल रहा है, रिपोर्ट के मुताबिक अब वहां लगे सख्त लॉकडाउन की वजह से लोगों को घरों से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी गई है। राशन लेने के लिए लोगों को बाहर जाने की भी इजाज़त नहीं है। सोशल मीडिया पर शंघाई के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग बिना खाना-पानी और दवा के किस तरह से तड़प रहे हैं। ऐसे में लोग खिड़कियों से चिल्लाकर गुस्सा जाहिर करते नज़र आ रहे हैं और सरकार ने इस पर भी रोक लगा दी है। जब वहा के लोगों ने खिड़कियों से चिल्ला-चिल्लाकर विरोध किया तो सरकार ने भी प्रतिक्रिया में कह दिया कि आजादी की अपनी इच्छा को दबाकर रखें।लोगों पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने ड्रोन तैनात कर दिए हैं। इसके अलावा लोगों को संदेश देने के लिए भी ड्रोन का इस्तेमाल हो रहा है। प्रशासन ने यहां तक कह दिया है कि लोग अपनी खिड़कियां न खोलें, इससे भी महामारी फैलने का डर है।

शंघाई में कई जगहों पर लोगों की हिम्मत जवाब दे चुकी है ,और हिंसा भी हो रही है। 1 अप्रैल से पूरे शंघाई में कड़ा लॉकडाउन लगा हुआ है। 2000 सेना के डॉक्टर और 10 हजार मेडिकल स्टाफ को सरकार ने शंघाई भेजा है। हाल यह है कि कई बार बच्चों को भी क्वारंटीन करने के लिए मां-बाप से अलग कर दिया जाता है।

calender
10 April 2022, 06:39 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो