श्रीलंका लौटे पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे गोटाबाया, विरोध प्रदर्शन के बाद देश छोड़कर भागे थे

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश वापस लौट आए है। श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण उपजे भारी विरोध प्रदर्शन के बाद गोटाबाया जुलाई में देश छोड़कर मालदीव भाग गए थे। एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने गोटाबाया के देश लौटने की पुष्टि की है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश वापस लौट आए है। श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण उपजे भारी विरोध प्रदर्शन के बाद गोटाबाया जुलाई में देश छोड़कर मालदीव भाग गए थे। एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने गोटाबाया के देश लौटने की पुष्टि की है।

आर्थिक संकट के कारण प्रदर्शनकारियों ने गोटाबाया के कार्यालय और आवास पर हमला कर दिया था। जिसके बाद गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर जाना पड़ा था। वे पहले मालदीव के रास्ते सिंगापुर भाग निकले थे। इस बाद कुछ समय वे थाईलैंड में रूके थे। श्रीलंका में आर्थिक संकट अभी भी बना हुआ है और सरकार आर्थिक संकट को सुधारने के हर संभव प्रयास कर रही है।

गोटाबाया राजपक्षे की सरकार को श्रीलंका में अब तक के सबसे बड़े आर्थिक संकट के कारण उपजे विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उनकी सरकार के खिलाफ देश में काफी विद्रोह हुआ। इस विद्रोह के बाद राजपक्षे को देश छोड़कर मालदीव जाने पर मजबूर होना पड़ा था। इन विरोध प्रदर्शनों के दौरान जनता उनके इस्तीफे की मांग कर थी।

इस विरोध प्रदर्शनों के बीच आक्रोशित भीड़ कोलंबो स्थित राष्ट्रपति के आवास समेत राजधानी के कई सरकारी कार्यालयों में घुस गई थी। इस दौरान कई जगह आगजनी भी की गई। इन सब घटनाओं के बीच 13 जुलाई को राजपक्षे देश छोड़कर भाग गए थे। जबकि राजपक्षे के भाई और पूर्व राष्टपति, पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, पूर्व मंत्री बासिल राजपक्षे श्रीलंका में रहते है। इस घटना के बाद अदालत ने इनके देश छोड़कर जाने पर रोक लगा दी थी।

calender
03 September 2022, 12:55 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो