पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे कल लौट सकते है श्रीलंका

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे कल यानी की शनिवार को देश वापस लौट सकते हैं। राजपक्षे जुलाई में आर्थिक संकट के खिलाफ हुए जनता के कड़े विरोध प्रदर्शन के बाद देश छोड़कर भाग गए थे। शुक्रवार को चल रही मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

Janbhawana Times

द आइलैंड अखबार के मुताबिक, गोटाबाया राजपक्षे फिलहाल थाईलैंड में हैं। थाईलैंड जाने से पहले राजपक्षे कुछ समय के लिए अपने परिवार के साथ पहले मालदीव गए, उसके बाद सिंगापुर रुके थे। गोटाबाया राजपक्षे की सरकार को श्रीलंका में अब तक के सबसे बड़े आर्थिक संकट के कारण उपजे विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था।

जिसके बाद उनकी सरकार के खिलाफ देश में काफी विद्रोह हुआ। इस विद्रोह के बाद राजपक्षे को देश छोड़कर मालदीव जाने पर मजबूर होना पड़ा था। इन विरोध प्रदर्शनों के दौरान जनता उनके इस्तीफे की मांग कर थी। इस विरोध प्रदर्शनों के बीच आक्रोशित भीड़ कोलंबो स्थित राष्ट्रपति के आवास समेत राजधानी के कई सरकारी कार्यालयों में घुस गई थी। इस दौरान कई जगह आगजनी भी की गई।

इन सब घटनाओं के बीच 13 जुलाई को राजपक्षे देश छोड़कर भाग गए थे। जबकि राजपक्षे के भाई और पूर्व राष्टपति, पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, पूर्व मंत्री बासिल राजपक्षे श्रीलंका में रहते है। इस घटना के बाद अदालत ने इनके देश छोड़कर जाने पर रोक लगा दी थी।

calender
02 September 2022, 07:07 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो