भारत मानव विकास सूचकांक में 132वें नंबर पर, श्रीलंका, बांग्लादेश और भूटान भारत से आगे

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने वर्ष 2021 के लिए मानव विकास सूचकांक की रिपोर्ट जारी की है। जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 191 देशों की इस लिस्ट में भारत 132वें स्थान है। जबकि मानव विकास इस सूची में श्रीलंका, बांग्लादेश और भूटान भारत से आगे है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने वर्ष 2021 के लिए मानव विकास सूचकांक की रिपोर्ट जारी की है। जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 191 देशों की इस लिस्ट में भारत 132वें स्थान है। जबकि मानव विकास इस सूची में श्रीलंका, बांग्लादेश और भूटान भारत से आगे है।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की ओर से हर साल मानव विकास सूचकांक रिपोर्ट जारी की जाती है। बीते वर्ष जारी की गई इस रिपोर्ट में भारत का 131वें स्थान पर था। इस वर्ष जारी हुई रिपोर्ट में भारत एक पायदान नीचे खिसक गया है।

जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में भारत अपने पड़ोसी देशों श्रीलंका, बांग्लादेश और भूटान से पिछड़ गया। मानव विकास सूचकांक में श्रीलंका 73वें, चीन 79वें, बांग्लादेश 129वें और भूटान 127वें नंबर पर है। जबकि पाकिस्तान 161वें, नेपाल 143वें और म्यांमार 149वें स्थान पर है। जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 32 वर्षों में पहली बार दुनियाभर में मानव विकास ठहर गया है। भारत ही नहीं, पूरे वैश्विक स्तर पर गिरावट जारी है।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के अधिकारी अचिम स्टेनर के मुताबिक, इस संकट से उबरने के लिए दुनिया हाथ पांव मार रही है। पूरी दुनिया में अनिश्चितता का वातावरण तेजी से पांव पसार रहा है और इनसे निपटने के लिए परस्पर वैश्विक एकजुटता की भावना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि एक दूसरे से जुड़े अंतर्निहित संकटों ने भारत के विकास पथ को वैसे ही प्रभावित किया है जैसे दुनिया के अधिकांश हिस्सों को प्रभावित किया है।

calender
09 September 2022, 04:22 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो