भारत जल्द ही तीसरी दुनिया का सबसे ताकतवर मुल्क बनेगा, विदेशी मीडिया हैरत में

विदेशी मीडिया में भारत की बढ़ती शक्ति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ हो रही है। जापान की मीडिया ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि साल 2023 में भारत दुनिया की तीसरी शक्ति के रूप में उभरने वाला है और यह साल भारत के नाम रहने वाला है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

विदेशी मीडिया में भारत की बढ़ती शक्ति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ हो रही है। जापान की मीडिया ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि साल 2023 में भारत दुनिया की तीसरी शक्ति के रूप में उभरने वाला है और यह साल भारत के नाम रहने वाला है।

जापान की मीडिया कंपनी निक्केई एशिया ने चीन और अमेरिका के बाद में बात करते हुए दावा किया है कि 2023 भारत के नाम रहने वाला है। इसके साथ ही भारत को दुनिया की तीसरी शक्ति के रूप में उभरने वाला है।

निक्केई एशिया के प्रधान संपादक शिगेसाबुरो ओकुमुरा ने अपने लेख में लिखा कि "एक साल पहले मैंने 2022 के लिए अपने पूर्वानुमान में शी जिनिंपंग की बढ़ती ताकत और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के कमजोर नेतृत्व की भविष्यवाणी की थी। मैं अलग था लेकिन वास्तविकता मेरी अपेक्षा से थोडी अलग निकली।"

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में चीन की आबादी 1.417 अरब थी जबकि भारत की जनसंख्या 1.417 थी। संयुक्त राष्ट्र ने अनुमान लगाया कि साल 2023 में चीन की आबादी में गिरावट होगी, जबकि भारत की आबादी चीन से आगे निकल जाएगी।

शिगेसाबुरो ओकुमुरा ने लिखा कि "भारत की ताकत उसकी स्वतंत्र कूटनीति है। अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ क्वाड का सदस्य होते हुए भारत रूस से साथ सैन्य अभ्यास में भारत लेता है और उससे तेल और हथियार खरीदता है। चीन के साथ सीमा विवाद के बावजूद भारत ब्रिक्स का सम्मान करना है।"

उन्होंने कहा कि "इस साल भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। मोदी सरकार 2024 के लोकसभा से पहले अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाने के लिए उत्सुक होगी। साल 2023 तीन ध्रुवों वाली दुनिया की शुरूआत कर सकता है, इसमें अमेरिका, चीन और भारत शामिल होगा।"

Topics

calender
04 January 2023, 08:25 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो